असर खबर का : कोटा संभाग के सरकारी स्कूलों को मिले 102 सब्जेक्ट टीचर, काउंसलिंग पूरी, पदस्थापन का इंतजार हुआ खत्म

प्रदेश में 1644 चयनित वरिष्ठ अध्यापकों को मिली पोस्टिंग

असर खबर का : कोटा संभाग के सरकारी स्कूलों को मिले 102 सब्जेक्ट टीचर, काउंसलिंग पूरी, पदस्थापन का इंतजार हुआ खत्म
संयुक्त निदेशक ने जारी किया काउंसलिंग एवं पदस्थापन आदेश।

कोटा। आरपीएससी से चयनित वरिष्ठ अध्यापकों की डेढ़ माह से पोस्टिंग का इंतजार खत्म हो गया है। कोटा संभाग के सरकारी स्कूलों को 102 सैकंड ग्रेड शिक्षक मिल गए हैं। वरिष्ठ अध्यापकों को पोस्टिंग मिलने से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सब्जेक्ट टीचर मिल जाने से अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बेहतर हो सकेगी।

दरअसल, नवचयनित वरिष्ठ अध्यापक कोटा डाइट में डेढ़ माह से ज्यादा समय तक ट्रैनिंग कर रहे थे। जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद भी तीन बार बढ़ा दी गई थी लेकिन काउंसलिंग के अभाव में पोस्टिंग नहीं मिलने से परेशान थे। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर दैनिक नवज्योति ने 10 अगस्त को खबर प्रकाशित कर शिक्षा अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद निदेशालय बीकानेर ने 17 अगस्त को काउंसलिंग के आदेश जारी किए।

आॅनलाइन काउंसलिंग के बाद मिली पोस्टिंग
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इन शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित एवं पात्र 1698 अभ्यर्थियों में से 1644 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट विभागीय वेबसाइटपर अपलोड कर दी गई है।

इस तरह चली शिक्षकों की काउंसलिंग
काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 13 अगस्त को संभाग में आवंटित विषयवार चयनित अभ्यर्थियों की अस्थाई वरीयता सूची जारी की गई। जिस पर आपत्तियां मांगी गई। 14 अगस्त को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर स्थाई वरीयता सूची जारी की गई। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों, पी.एमश्री विद्यालयों, विवेकानन्द मॉडल स्कूलों और भामाशाह विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक के रिक्त पदों को आॅनलाइन प्रदर्शित किया गया। 17 अगस्त तक अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने स्कूलों के विकल्प लॉक किया। इसके बाद पदस्थापन संबंधी अंतिम आदेश जारी किए गए।

Read More असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में आएगा सुधार
विद्यार्थियों को वरिष्ठ अध्यापक मिलने से अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से हो सकेगी। इसका फायदा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में देखने को मिलेगा।
-मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा

Read More कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम

कोटा संभाग के सरकारी स्कूलों को 102 नव चयनित शिक्षकों को पोस्टिंग मिल चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा शिक्षक गणित विषय के हैं यह शिक्षक दो सप्ताह में स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
-आशा मंडावत, संयुक्त शिक्षा निदेशक, कोटा संभाग

Read More यह दुर्लभ ग्रंथों का समंदर, रखवाली के लिए इंतजाम बूंद भर

Post Comment

Comment List

Latest News

टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी...
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 
हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार
परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत