असर खबर का : फायर अनुभाग की तीन टीमें की गठित

होटल व बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा की करेगी जांच

असर खबर का : फायर अनुभाग की तीन टीमें की गठित
दिल्ली व बिहार की घटनाओं के बाद फिर सचेत हुआ फायर अनुभाग।

कोटा । दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल व बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में कई लोगों की मौत के बाद कोटा में नगर निगम का फायर अनुभाग सचेत हुआ है। फायर अनुभाग की ओर से शहर में होटल व बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की जांच के लिए शुक्रवार को तीन टीमों का गठन किया है।

नगर निगम के उपायुक्त फायर व सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमजद खान, अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान व सहायक अग्निशमन अधिकारी सीता चौबदार के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इन टीमों में फायरमैन को भी शामिल किया जाएगा। इन टीमों को निर्देशित किया गया है कि ये शहर के सभी जोन में संचालित होटल, अस्पताल व बहुमंजिला इमारतों में फायर सिस्टम व आग से सुरक्षा के इंतजामों की जांच करेंगी। इसके साथ ही इन इमारतों में प्रवेश व निकास की व्यवस्था को भी देखा जाएगा। व्यास ने बताया कि इसके साथ ही होटल एसोसिएशन के साथ चर्चा कर फायर सिस्टम लगाने व लकड़ी का काम कम से कम करवाने समेत अन्य सुरक्षा मानकों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि दिल्ली व बिहार की घटना को देखते हुए कोटा में भी होटल व अस्पतालों में फायर सिस्टम नहीं होने संबंधी मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया है। समाचार पत्र में 5 जून के अंक में पेज 4 पर' अपना कोटा भी बैठा है एनओसी के बारुद पर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया है। जिसमें शहर के होटल, अस्पताल, हॉस्टल समेत अन्य बहुमंजिला इमारतों में से आधों में भी फायर सिस्टम नहीं होने व एनओसी मामले में नोटिसों की खाना पूर्ति दर्शाया है। समाचार को गम्भीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देश पर उपायुक्त फायर राकेश व्यास ने तुरंत ही तीन टीमें गठित कर दी है। साथ ही इन टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में जांच के निर्देश भी दिए हैं। व्यास ने बताया कि टीमें शीघ्र ही काम भी शुरु कर देंगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की तेजी के चलते सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज। चांदी 4,000 रुपए उछलकर...
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू