असर खबर का : एटीएम परिसर में सफाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत, जानें पूरा मामला

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया बैंक प्रशासन

असर खबर का : एटीएम परिसर में सफाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत, जानें पूरा मामला

सुरक्षाकर्मी की अनुपस्थिति के कारण वहां आवारा मवेशियों का जमावड़ा था।

रावतभाटा। शहर के नया बाजार स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होते ही बैंक प्रशासन हरकत में आया और एटीएम परिसर की समुचित सफाई करवाई। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि एटीएम पर सुरक्षा कर्मी की अनुपस्थिति के कारण वहां आवारा मवेशियों का जमावड़ा हो गया था। जिसके चलते एटीएम के भीतर और बाहर गोबर व गंदगी फैल गई थी। अस्वच्छ माहौल और दुर्गंध के कारण एटीएम उपयोग करने आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एटीएम परिसर की सफाई करवाई। सफाई के बाद वातावरण में काफी सुधार देखने को मिला और एटीएम उपयोग करने आए लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही उन्होंने मीडिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की हो तैनाती
हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल सफाई कर देना पर्याप्त नहीं है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती, नियमित सफाई व्यवस्था तथा आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम किए जाना आवश्यक है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि बैंक प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान की दिशा में भी कदम उठाएगा। ताकि एटीएम जैसी आवश्यक सेवा आमजन के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बनी रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने...
बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया
मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी
विपक्षी दलों ने किया परिसीमन विधेयक का विरोध: लोकसभा सीटों में कमी होने की जताई आशंका, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को नकारा नहीं जा सकता
परिवहन विभाग ने दी दो एटीएस को आरसी, सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आने की उम्मीद
किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे