असर खबर का - कब्जे वाले पुराने विद्यालय भवन की हुई जांच ,आमली गांव पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग

असर खबर का - कब्जे वाले पुराने विद्यालय भवन की हुई जांच ,आमली गांव पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी

उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट।

कुंदनपुर। ग्राम पंचायत मंडाप के अंतर्गत आमली गांव स्थित पुराने सरकारी विद्यालय भवन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जे की शिकायत पर शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार को विभागीय टीम गांव पहुंची और मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों व प्रधानाध्यापक से जानकारी ली। गौरतलब है कि 03 अक्टूबर को दैनिक नवज्योति मे आमली में पुराने विद्यालय भवन पर लोगों का कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद विभाग ने तुरंत जांच शुरू की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को आमली में आयोजित ग्रामीण चौपाल व जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को ज्ञापन सौंपकर 40 साल से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। मंत्री ने ग्रामीणों को भवन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन भी दिया था।

विद्यालय के सामने की भूमि आबादी क्षेत्र में आती है। खसरा नंबर 164, रकबा 1.24 हेक्टेयर राजस्व रिकॉर्ड में ग्राम पंचायत मंडाप के नाम दर्ज है। यदि विवाद होता है तो उसकी कार्रवाई ग्राम पंचायत स्तर पर की जाएगी।
-महेन्द्र सैनी, पटवारी

जांच दल की कार्रवाई
सांगोद एसीबीईओ पुरुषोत्तम मेघवाल के निर्देश पर उप प्राचार्य महावीर मीणा, वरिष्ठ अध्यापक जमनालाल और कनिष्ठ सहायक सुनीता देवी की टीम आमली पहुंची। टीम ने भवन का अवलोकन कर प्रधानाध्यापक से चर्चा की और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जो भी निर्देश मिलेंगे, उनकी पालना की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग