असर खबर का : आवारा मवेशियों पर कार्रवाई तेज, एक दिन में पकड़ीं 80 गायें

लगातार चल रही कार्रवाई से सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

असर खबर का :  आवारा मवेशियों पर कार्रवाई तेज, एक दिन में पकड़ीं 80 गायें
नवज्योति में मुद्दा उठने के बाद निगम ने अभियान किया तेज।

कोटा। शहर की सड़कों पर आवारा व बेसहारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। बुधवार को निगम की दो टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 80 गायों को पकड़कर कायनहाउस (गौशाला) पहुंचाया।आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि एक टीम ने नए कोटा क्षेत्र के विज्ञान नगर, तलवंडी, महावीर नगर तृतीय चौराहा, धरणीधर चौराहा व खड़े गणेश जी मंदिर मार्ग क्षेत्र में 41 गायों को पकड़ा।

वहीं दूसरी टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में थेगड़ा, रायपुरा चौराहा, डीसीएम चौराहा व फ ोर-लेन बायपास (डाकघर के पास) क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 39 गौवंश को पकड़ा गौशाला प्रभारी महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि शहर में आवारा मवेशियों की समस्या से आमजन को राहत दिलाने व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही पशुपालकों से भी अपने मवेशियों को खुले में नहीं छोडऩे की अपील की गई है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर में मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों की समस्या का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 8 जुलाई को पेज 8 पर गड्ढ़े व मवेशी बरसात में खतरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि बरसात के समय मुख्य मार्गों पर विशेष रूप से रात के समय लगा मवेशियों का जमघट हादसों का खतरा बने हुए है। वहीं 19 जुलाई को पेज 6 पर भी ' सड़कों पर यमदूत बनकर घूम रहे मवेशी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। नवज्योति में लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नगर निगम अधिकारी हरकत में आए और आवारा मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 363 अंक गिरकर...
जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग
अमेरिका-सउदी अरब के बीच नागरिक परमाणु समझौता, विशेषज्ञों को सता रहा हथियारों की होड़ शुरू होने का डर
वन विभाग में अटके तबादलों को मिली रफ्तार, 19 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी
आरपीएससी ने विभिन्न पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम किए जारी, 31 जुलाई से 14 अगस्त तक होंगे इंटरव्यू
जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान
मोदी भी लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : युवाओं की मांगों को दबाने के लिए किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा- किसी दोषी को नहीं मिली सजा