असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें

कटी फसलें प्रभावित होने की संभावना

 असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें

बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

कोटा। बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलेभर में कृषि व राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय होकर खेतों में पहुंचने लगी हैं और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। शनिवार को कई गांवों में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और फसलों की स्थिति का आकलन किया। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गांव-गांव जाकर कटी व खड़ी फसलों का निरीक्षण कर रही हैं। पटवारी, गिरदावर और कृषि पर्यवेक्षक किसानों के साथ खेतों में जाकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। कई जगहों पर टीमों ने फसल की नमी, गिरावट और पानी भराव की स्थिति का रिकॉर्ड भी तैयार किया।

किसानों से ली विस्तृत जानकारी
टीमों के अधिकारियों ने किसानों से फसल की बुवाई, कटाई और बारिश के समय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने भी खुले तौर पर अपनी समस्या रखते हुए बताया कि कटाई के दौरान हुई बारिश से उन्हें भारी नुकसान का डर है। कई किसानों ने भीगी हुई गेहूं और सरसों की फसल दिखाकर नुकसान का अंदेशा जताया। कुछ टीमों द्वारा सर्वे के दौरान मोबाइल ऐप के जरिए फोटो और लोकेशन के साथ डेटा अपलोड किया जा रहा है, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जा सके। प्रशासन की सक्रियता से किसानों में मुआवजे की उम्मीद जगी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही नुकसान का आंकलन कर सरकार को भेजा जाएगा।

सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में शनिवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि इन दिनों जिले में रबी फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। खेतों में गेहूं, सरसों और अन्य फसलें कटी हुई पड़ी हैं। ऐसे में बारिश होने से कटी फसलों के भीगने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों ने अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल और अन्य साधनों का सहारा लिया, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण उन्हें पूरी तरह बचा पाना मुश्किल साबित हुआ। ऐसे में उत्पादन और भाव दोनों पर असर पड़ने की आशंका से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

Read More ब्यूटी पेजेंट मिस ग्लैम राजस्थान 2026 : ऑडिशन में प्रतिभागियों ने आजमाया भाग्य, रैंप वॉक और व्यक्तित्व का किया शानदार प्रदर्शन

सरकार के निर्देश पर बारिश से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर कटी फसलों में खराबे की संभावना है। अभी सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
- राजेन्द्र मीणा, कृषि पर्यवेक्षक

Read More इंटक का पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : 21 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव किया पास, सरकार पर लगाए आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

IFMS 3.0 में BOQ पर GST अलग दिखाना अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र IFMS 3.0 में BOQ पर GST अलग दिखाना अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने IFMS 3.0 से जुड़ा नया परिपत्र जारी। 1 अप्रैल 2026 से BOQ में GST...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाड़मेर दौरा कल, श्री मठ कनाना में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत
ईरान युद्ध में रुकावट? ट्रंप ने कहा अमेरिका और ईरान के बीच 'प्रोडक्टिव' बातचीत शुरू, 5 दिनों के लिए मिलिट्री ऑपरेशनों पर रोक
निकाय-पंचायत चुनाव मुद्दे पर विपक्ष होगी हमलावर, 1 अप्रैल से आंदोलन शुरू 
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई : छेड़छाड़ व अभद्रता के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता, निवेशकों के लाखों हजारों करोड़ स्वाहा
जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा: पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध धमाके से इलाके में दहशत; कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच शुरू