नवाचार: अब स्मार्ट तरीके से होगी फसल की निगरानी
युवा इनोवेटर अनन्या गोहिल की नई तकनीक आ रही काम
कोटा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच युवा इनोवेटर अनन्या गोहिल ने कृषि-तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। फसल निगरानी, आंकड़ा-आधारित कृषि और आधुनिक तकनीकी समाधानों की दिशा में उनका कार्य कृषि की वास्तविक आवश्यकताओं को नई तकनीकों से जोड़ने का प्रयास है। 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित अनन्या ने अपनी प्रतिभा, नवाचार और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक पहचान स्थापित की है। कृषि-तकनीक के साथ-साथ तकनीकी नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक प्रभाव से जुड़े क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका उन्हें एक उभरती हुई युवा नवप्रवर्तक के रूप में स्थापित करती है। पुरस्कारों की उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास, सीखने की क्षमता और नए विचारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। कृषि-तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ अनन्या वेल्ट्रियोनेक्स स्मार्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) और ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
कारगर साबित हो रही कृषि तकनीक क्रॉपजेन
अनन्या गोहिल क्रॉपजेन नामक कृषि-तकनीक पहल से जुड़ी हैं। क्रॉपजेन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, दूरसंवेदी तकनीक, भू-स्थानिक बुद्धिमत्ता और आंकड़ा विश्लेषण जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से फसलों की निगरानी को सरल, व्यवस्थित और अधिक प्रभावी बनाना है। युवा इनोवेटर अनन्या का कहना है कि क्रॉपजेन एक तकनीक-आधारित फसल निगरानी प्रणाली है, जिसे किसानों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि व्यवसायों और शोधकतार्ओं के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेतों और फसलों से संबंधित आंकड़ों को व्यवस्थित रूप से समझना तथा उनसे उपयोगी और व्यावहारिक जानकारी तैयार करने में सहायता करना है। दूरसंवेदी और भू-स्थानिक तकनीकों की सहायता से फसल निगरानी को स्थान-आधारित बनाया जा सकता है। इससे खेत और फसल की स्थिति से संबंधित जानकारी का डिजिटल विश्लेषण करने तथा कृषि प्रबंधन से जुड़े निर्णयों को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है।

Comment List