शराब पीने बुलाया, फिर साथी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

अस्पताल पहुंचते ही मजदूर की मौत, आरोपी फरार

शराब पीने बुलाया, फिर साथी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या
विष्णु पिछले चार-पांच महीने से जसपुरा गांव में एक खेत पर हाली का काम कर रहा था।

काेटा। रानपुर थाना क्षेत्र में  खेत में साथ काम करने वाले मजदूर को शराब पीने के बहाने साथ ले जाना एक मजदूर की जिंदगी पर भारी पड़ गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद साथी मजदूर ने  कुल्हाड़ी  से उसके चेहरे पर ऐसा वार किया कि ललाट से गाल तक गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए मजदूर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 पुलिस निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि  बुधवार रात को सूचना मिली थी कि जसपुरा  गांव में एक खेत पर कार्य करने वाले मजदूर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई है।  बाद में मृतक की पहचान विष्णु भील  (35 ) पुत्र रामलाल भील  दूधी तलाई, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। विष्णु पिछले चार-पांच महीने से जसपुरा गांव में एक खेत पर हाली का काम कर रहा था। वह पत्नी और एक साल की बेटी के साथ खेत पर बनी टापरी में रहता था।

पत्नी खेत में काम कर रही थी, तभी बुलाने आया साथी
परिजनों के अनुसार इसी खेत में इंद्र भील पुत्र राम सिंह  मजदूर भी अलग टापरी में रहता है। बुधवार शाम विष्णु की पत्नी खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान इंद्र वहां आया और विष्णु को शराब पीने के लिए अपने साथ ले गया। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर  कुल्हाड़ी से  से हमला कर  विष्णु की हत्या कर दी।  उसकी चीख सुनकर पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
घटना के बाद आसपास के लोगों ने रात करीब 9 बजे घायल विष्णु को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कर रहे रानपुर थाना सीआई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Read More असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण

 

Read More हार्ट अटैक से डिप्टी एसपी की मौत : पुलिस विभाग में शोक, जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया