कोटा दक्षिण वार्ड 48- सड़कों पर गड्डे, गिट्टी से राहगीर चोटिल

वार्ड के पार्कों में भरा पानी, बिजली के स्वीच बॉक्स दे रहे हादसे को न्योता

कोटा दक्षिण वार्ड 48- सड़कों पर गड्डे, गिट्टी से राहगीर चोटिल
वार्ड की नालियों का ढकान होने से बारिश का पानी ऊपर ही बहता रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण वार्ड के 48 में पार्षद द्वारा सफाई नियमित करवाई जाती हैं। वहीं पिछले दिनों नालियों पर ढकान किया गया। बारिश दौरान उसमें पानी उपर ही जमा हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों को इससे काफी परेशानी हो रही है। वार्ड के सेक्टर 4 में स्थित पार्क में बारिश का पानी भरा हुआ है। पार्क में पेड़ों की टूटी पत्तियों का ढेर लग गया है। वहीं सेक्टर 3 में बड़ी घास है, जिससे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। यहां बिजली का खुला पैनल बॉक्स दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद की ओर से समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण, सफाई करवाना, रोड लाइटों की मॉनिटरिंग कर उनकी मरम्मत करवाना सहित अन्य कार्य करवाएं जाते हैं। 

पार्क में भरा बारिश का पानी
वार्ड में सेक्टर 4 के पार्क में बारिश का पानी भरा होने से पार्क में घूमने व खेलने वालों को निराश होकर घर जाना पड़ रहा हैं। वहीं सेक्टर 3 के पार्क के बड़ी घास होने से तथा पानी भरा होने से जलीय जीवों का खतरा बना रहता हैं। 

नालियों का ढकान बना परेशानी 
दुकानदारों ने बताया कि वार्ड की नालियों का ढकान होने से बारिश का पानी ऊपर ही बहता रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर पड़ा कचरा भी पानी के साथ बहता रहता है व ढकान के ऊपर ही मिट्टी जमा हो जाती हैं। जिससे दुकानदरों को परेशानी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। 

रोड पर गड्डे बने परेशानी
वार्ड की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वार्ड की अंदर की गलियों में रोड में गड्Þडे हो रहे है। कई बार कंक्रीट व गिट्टी उछलकर बाहर आ जाती है जिससे राहगीर चोटिल हो जाते है। 

Read More असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश

वार्ड का एरिया 
दादाबाड़ी सेक्टर 03 व 04 का क्षेत्र। 

Read More डिजिटल दौर में लौटेगी चिट्ठी की खुशबू

अभी तक ये हुए विकास कार्य 
वार्ड में स्थित पार्कों में रैलिंग निर्माण, चारदीवारी पर स्टोन लगवाया, सीसी रोड व नालियों का निर्माण करवाया गया। अभी कुछ निर्माण कार्य बारिश की वजह से रूके हुए हुआ है। 

Read More नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल

इनका कहना है
वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है और सफाई भी नियमित रूप से की जाती हैं। समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण भी किया जाता हैं। 
-मनोज जैन

वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षद को अवगत कराने के बाद समस्याओं का समाधान किया जाता हैं। 
-सुरेश शर्मा 

नालियों का ढकान करवाया गया है। वार्ड में जो भी समस्या है उसका समाधान करवाया दिया जाएगा। अभी सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है। 
- प्रतिभा गौतम, पार्षद 48 बीजेपी

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत