कोटा दक्षिण वार्ड नं. 34 - कच्ची बस्तियों में नहीं हो रही साफ-सफाई, नाले की टूटी रेलिंग बनी कचरा प्वांइट

पार्क व पेयजल की भी है समस्या

कोटा दक्षिण वार्ड नं. 34 - कच्ची बस्तियों में नहीं हो रही साफ-सफाई, नाले की टूटी रेलिंग बनी कचरा प्वांइट

प्रवेश द्वार पर स्थित नाला राहगीरों और निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 34 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य जरूर करवाए गए हैं, लेकिन वार्ड के आधे हिस्से में ही सफाई हो रही है। कचरा गाड़ियां आकर कचरा उठाती हैं और सफाई करती हैं, वहीं वार्ड की अनंतपुरा कच्ची बस्तियों की हालत अब भी बदतर बनी हुई है। सुभाष विहार में रहने वाले दीपक और जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई होती है और कचरा गाड़ी भी आती है। लेकिन सुभाष विहार के प्रवेश द्वार पर स्थित नाला राहगीरों और निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले की रेलिंग एक तरफ टूटी हुई है, और लोग इसमें कचरा डालते हैं जिससे बदबू फैलती है। बारिश के समय इस नाले से जलीय जंतु भी घरों तक पहुंच जाते हैं, जिससे डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। वार्ड निवासी मोईन ने कहा कि बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं है। वहीं कच्ची बस्ती के श्यामलाल और दिनेश कुमार ने बताया कि उनके इलाके में न तो कचरा गाड़ी आती है और न ही कोई सफाई होती है। साथ ही पानी की लाइन नहीं होने के कारण पेयजल के लिए उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता है।

सुभाष विहार में नालियों की गहराई कम
सुभाष विहार में रहने वाली रजिया, सुल्ताना और अशोक कुमार ने बताया कि हमारी तरफ कचरा गाड़ी आती है और सफाई भी होती है, पर नालियों की कम गहराई होने व कुछ क्षेत्र में आधी-अधूरी नालियां बनी हुई हैं। जिससे नालियों का पानी मकानों के आसपास ही जमा रहता है, जो निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

पानी के लिए भटकना  पड़ रहा
वार्ड की अनंतपुरा कच्ची बस्ती दुर्दशा का शिकार है। बस्ती में रहने वाले राजेंद्र कुमार व सीता बाई सहित अन्य ने बताया कि हमारी तरफ न तो कचरा गाड़ी आती है, न ही साफ-सफाई होती है। साथ ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, क्योंकि यहां पानी की लाइन नहीं होने के कारण निजी ट्यूबवेल वालों के यहां से पानी लाना पड़ता है। वहीं कच्ची बस्ती में लोगों द्वारा प्लॉट की नींव भरने के बाद उन्हें खाली छोड़ दिया गया है, जो आसपास रहने वालों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

वार्ड का एरिया
संपूर्ण तालाब गांव, संपूर्ण सुभाष विहार, सुभाष विहार के पास अनंतपुरा कच्ची बस्ती इत्यादि क्षेत्र।

Read More वैश्विक युद्ध के दौरान राजस्थान के हालातों पर ग्राउंड रिपोर्ट : गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक किफायत की कोशिशें, राजधानी में फिलहाल संकट नहीं

 सुभाष विहार में नालियों की गहराई कम होने व आधे-अधूरे क्षेत्र में नालियां नहीं होने के कारण नालियों का पानी सड़क के ऊपर बहता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 -मेहरूनिशा

Read More केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पहले चरण की loc सबमिशन प्रक्रिया की कल अंतिम तिथि, तीन चरणों में होगी सबमिशन की प्रक्रिया

हमारी तरफ कचरा गाड़ी प्रतिदिन नहीं आने के कारण कचरा इधर-उधर फेंकना पड़ता है। साथ ही रात में आवारा कुत्ते बाइक सवारों को परेशान करते हैं। -सीयाराम

Read More जयपुर सराफा बाजार में चमक : कीमती धातुओं के दामों में तेजी, जानें क्या है भाव

कच्ची बस्ती में न तो सफाई होती है और न ही कचरा गाड़ी आती है, जिससे लोगों को मजबूरन घरों के सामने खुद ही सफाई करनी पड़ती है।
- मांगीलाल

अनंतपुरा कच्ची बस्ती में पानी की लाइन नहीं होने के कारण पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। निजी ट्यूबवेल वालों के यहां से पानी लाना पड़ता है। 
- श्याम कुमार

हमारी तरफ न तो कचरा गाड़ी आती है और न ही सफाई होती है। पानी की लाइन नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी भी साइकिल से पानी लाना पड़ता है। 
- राजेंद्र कुमार

वार्ड पार्षद से बात करने के लिए उन्हें कॉल किया, पर न ही तो कॉल रिसीव किया और न ही रिप्लाई दिया।
- आसमा खान, वार्ड पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत