कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास : एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा

मंच पर सभी परियोजनाओं की पट्टिकाओं  का शिलान्यास किया

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास : एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा

कोटा में 1507 करोड़ रुपए की लागत से कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और 4600 करोड़ की नौनेरा-परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहा—एयरपोर्ट से हाड़ौती के विकास को नई उड़ान मिलेगी, दो साल में काम पूरा होगा।

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती के औद्योगिक विकास को पंख लगेंगे। वहीं नोनेरा परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं से हर खेत और हर घर को नल से जल का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने ये विचार 1507 करोड़ के कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और 46 सौ करोड़ की नौनेरा परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं के शिलान्यास भूमि पूजन समारोह में व्यक्त किए। शभ्मूपूरा स्थित एयरपोर्ट स्थल पर समारोह में  पहुंचते ही  मुख्यमंत्री सहित तीनों अतिथियों लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला तथा केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू  ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद मंच पर सभी परियोजनाओं की पट्टिकाओं  का शिलान्यास किया।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश से एयरपोर्ट शिलान्यास की शुभकामना देते हुए कहा कि नवम्बर 2023 में कोटा आए थे। उस समय यहां एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था। वह सपना अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कोटा के विभिन्न धार्मिक स्थानों और कचौरी धनिये तक की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी पहुंच पूरे देश विदेश में आसान होगी।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार बनने के बाद  प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से आज यह सपना साकार हो रहा है।

 कोटा कह रहा है, पधारो सा..

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि राजस्थान की परम्परा पधारो सा...को निभाते हुए कोटा में एयरपोर्ट बनने के बाद कोटा कह रहा है कि पधारो सा... कोटा में एयरपोर्ट बनने के बाद यहां के विकास की उड़ान को तेजी से पंख लगेंगे।  2014 के पहले भारत में मात्र 74 एयरपोर्ट थे। लेकिन इसके बाद मात्र 12 साल में ही इनकी संख्या 167 हो गई है। प्रधानमंत्री का सपना है कि हवाई सेवा आम आदमी की पहुंच में हो।  करीब डेढ़ घंटे चले कार्यक्रम  में राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा  मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल अशोक डोगरा और भाजपा कोटा शहर, देहात बूंंदी जिला अध्यक्ष भी मंचासीन रहे।

Read More सेंटकॉम रिपोर्ट का दावा: अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से खतरों का दिया हवाला

दो साल में काम पूरा होगा: बिरला

Read More कमिश्नर ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट बनने का कोटा वासियों का दशकों पुराना सपना था। उस समने को पूरा करने के लिए विधानसभा चुनाव के समय कोटा आए प्रधानमंत्री ने पूरा करने का वादा किया था। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के प्रयासों से कोटा -बूंदी एयरपोर्ट का सपना पूरा हो रहा है। निर्धारित दो साल में इसे पूरा किया जाएगा।

Read More ईरान के परमाणु स्थलों पर बढ़ा रेडिएशन का स्तर : उल्यानोव ने नोवोस्ती को बताई सच्चाई, कहा- पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत