कोटा सहित तीन नगर निगमों में महापौर-उप महापौर चुनाव 25-26 सितंबर को

कोटा, जयपुर ,जोधपुर सहित सुकेत पालिका में भी होगा चुनाव

कोटा सहित तीन नगर निगमों में महापौर-उप महापौर चुनाव 25-26 सितंबर को
18 सितंबर को जारी होगी चुनाव की लोक सूचना, 19 को नामांकन की अंतिम तिथि

कोटा। कोटा नगर निगम सहित राज्य की तीन नगर निगम में महापौर व उप महापौर का चुनाव अब 25 व 26 सितम्बर को होगा। इसी के साथ सुकेत नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के नाम जारी आदेश में कहा है कि कोटा नगर निगम के साथ, जयपुर व जोधपुर तथा नगर पालिका सुकेत में अध्यक्षीय व उपाध्यक्षीय पदों के चुनाव पूर्व में स्थगित कर दिए गए थे। यह चुनाव पूर्व में 22 व 23 सितम्बर को करवाए जाने थे। अब यह चुनाव 25 व 26 सितम्बर को कराए जाएं। 

चुनाव कार्य क्रम के अनुसार 18 सितम्बर को चुनाव की लोक सूचना जारी की जाएगी। 19 सितम्बर को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि रहेगी। 21 सितम्बर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 सितम्बर को अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसी दिन नाम वापसी समय के तुरन्त बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। 25 सितम्बर शुक्रवार को महापौर के लिए मतदान होगा। मतदान का समय 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना होगी। और परिणाम घोषणा कर दी जाएगी।

उपाध्यक्षीय पदों के लिए 26 सितम्बर को ही 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी। 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। आवश्यक हुआ तो 2.30 से 5 बजे तक उसी दिन मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में राज्य का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। गंभीर अवस्था में भर्ती 15 वर्षीय...
पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं 
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बड़ी घोषणा, देशभर में चलाएंगे 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' मुहिम 
जयपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, स्वच्छता रथ रवाना
मैक्रॉन ने सरकार को दिया ईंधन संकट हल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश, कहा- कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह जुटे
राजधानी जयपुर में मेहरबान हुए मेघराज: दोपहर बाद झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
बीसी के नाम पर सैकड़ों लोगों से 8 से 10 करोड़ की ठगी , मुकदमा दर्ज