टीकाकरण के अगले दिन 4 माह के मासूम ने तोड़ा दम : अस्पताल में हंगामा, परिजनों का लापरवाही का आरोप

बच्चे के शरीर पर जगह-जगह धब्बे

टीकाकरण के अगले दिन 4 माह के मासूम ने तोड़ा दम : अस्पताल में हंगामा, परिजनों का लापरवाही का आरोप

कोटा जिले के अयाना कस्बे में 4 माह के एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को एक दिन पहले अस्पताल में टीका लगाया गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और सुबह उसकी मौत हो गई।

अयाना। कोटा जिले के अयाना कस्बे में 4 माह के एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को एक दिन पहले अस्पताल में टीका लगाया गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। रामावतार रेगर ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता शनिवार को 4 माह के बेटे को अयाना अस्पताल में टीकाकरण के लिए लेकर गई थीं।

टीका लगवाने के बाद वह बच्चे को घर ले आईं। रात के समय बच्चे के शरीर पर जगह-जगह धब्बे दिखाई देने लगे, तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। एएसआई रामधार वर्मा के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर बच्चे का पोस्टमॉर्टम इटावा उपजिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से करवाया गया है।

इनका कहना है
मामले की जानकारी मिलने के बाद अयाना चिकित्सा प्रभारी से रिपोर्ट तलब की गई है। प्रकरण की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
-डॉ. जयकिशन मीना
 ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, इटावा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की SIR के तीसरे चरण में मतदाताओं से भाग लेने की अपील, बोले- अपात्र व्यक्ति का नाम न हो शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त ने की SIR के तीसरे चरण में मतदाताओं से भाग लेने की अपील, बोले- अपात्र व्यक्ति का नाम न हो शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे...
असर खबर का : विद्युत निगम ने समय रहते खतरा हटाकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई
असर खबर का : पेयजल संकट से मिली राहत, पानी की मोटर दुरुस्त की गई
असर खबर का : छात्रावास व स्कूल क्षेत्र में चला सफाई अभियान
लोकतंत्र के 75 वर्ष पूरे, अब भी पेड़ की छांव में पढ़ने को मजबूर भारत का भविष्य
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
डब्ल्यूएचओ का दावा: वैश्विक कोरोना मौतों का आंकड़ा आधिकारिक संख्या से तीन गुना अधिक, रिपोर्ट जारी