होम वोटिंग की सुविधा नहीं, बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचने में हुई परेशानी

हाथ पकड़कर मतदान कक्ष तक पहुंचाया

होम वोटिंग की सुविधा नहीं, बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचने में हुई परेशानी
परिजन ऑटो, कार और ई-रिक्शा से लेकर पहुंचे मतदान केन्द्र।

कोटा । निकाय चुनाव में इस बार होम वोटिंग की सुविधा नहीं दिए जाने के कारण बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन घर के बुजुर्ग सदस्यों को ऑटो, कार और ई-रिक्शा से मतदान केन्द्र तक लेकर पहुंचे। वाहन से उतरने के बाद कई बुजुर्गों को परिजन हाथ पकड़कर मतदान कक्ष तक ले जाते नजर आए। ऐसे में घर से मतदान केन्द्र तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

78 वर्षीय जानकी बाई ने बताया कि पैरों में तकलीफ के कारण उनसे चला नहीं जाता। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग की ओर से होम वोटिंग की सुविधा दी गई थी, लेकिन नगर निगम चुनाव में यह सुविधा नहीं मिली। ऐसे में उनके जैसे उम्रदराज मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करना काफी मुश्किल और जोखिम भरा रहा।
वहीं वार्ड 61 निवासी 80 वर्षीय बांके बिहारी ने बताया कि पैरों में दर्द रहता है और चलने में परेशानी होती है। होम वोटिंग की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मतदान केन्द्र तक ई-रिक्शा से आना पड़ा। उन्होंने कहा कि उम्रदराज लोगों के लिए घर से मतदान की सुविधा काफी राहत देने वाली होती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा