ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग : बदमाशों के दो अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, आगे भी कार्रवाई जारी

अवैध रूप से संपत्ति खरीदकर बना लिए मकान

ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग : बदमाशों के दो अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, आगे भी कार्रवाई जारी
कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सुकेत कस्बे में चारागाह भूमि पर बने दो अवैध मकानों को ध्वस्त। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर आगे भी कार्रवाई जारी।

सुकेत। कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर  सुकेत कस्बे में चारागाह भूमि पर बने दो अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी राहिल पुत्र रऊफ (30) निवासी मरगज गली, सुकेत तथा कासिब उर्फ गुच्छा पुत्र कुरबान अली (30) निवासी मरगज गली, सुकेत ने नगर पालिका क्षेत्र की चारागाह भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से संपत्ति खरीदकर मकान बना लिए थे।

नगर पालिका द्वारा जांच के बाद इन्हें अवैध पाया गया और नोटिस जारी किए गए। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों मकानों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अपराध से अर्जित तथा अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त संपत्तियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से करीब 50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की इस संपत्ति पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नेहा वर्मा, नगर पालिका सुकेत के अधिशासी अधिकारी हेमेन्द्र सांखला, सुकेत थाना प्रभारी महावीर भार्गव सहित पुलिस एवं प्रशासन का जाब्ता मौजूद रहा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्कृष्ट कार्य पर छह पुलिसकर्मी बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’, मनोबल बढ़ाने की पहल उत्कृष्ट कार्य पर छह पुलिसकर्मी बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’, मनोबल बढ़ाने की पहल
अपराध नियंत्रण, जनसेवा और यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जयपुर पुलिस के छह कांस्टेबलों को जून-2026 का कॉन्स्टेबल...
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक पॉल मर्फी की मुलाकात, शिक्षा और व्यापार पर चर्चा
ट्विशा शर्मा हत्याकांड: आरोपियों ने किया वॉयस सैंपल देने से इनकार, सीबीआई ने हिरासत बढ़ाने की मांग की
6 माह गुजरे जाने, नहीं खुल पाई मदर लैब
होर्मुज में अमेरिका का हस्तक्षेप मंजूर नहीं : सैन्य कार्रवाई का देंगे जवाब, ईरान ने खाड़ी देशों को दी चेतावनी
बीजेपी नेता पिंटू राजन घोष गिरफ्तार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 2 साल से था फरार
520 करोड़ से सुधरेंगी प्रदेश की प्रमुख नहर प्रणालियां, जल संसाधन विभाग ने बनाई योजना