लोगों की परेशानी : निकासी के अभाव में जलभराव से बस स्टैंड मार्ग बना तालाब ,मकानों को नुकसान का खतरा

गंदे पानी के बीच से होकर निकलने को मजबूर कॉलोनीवासी

लोगों की परेशानी : निकासी के अभाव में जलभराव से बस स्टैंड मार्ग बना तालाब ,मकानों को नुकसान का खतरा

दो साल से यह समस्या लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड के पास स्थित कॉलोनी में बनी हुई है।

बपावरकलां। बपावरकलां के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड के पास स्थित कॉलोनी में निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले दो वर्षों से लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। भरी हुई नालियों और गंदे पानी के बीच से होकर कॉलोनी वासियों, दुकानदारों एवं राहगीरों को निकलना पड़ रहा है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड आने-जाने का यह प्रमुख मार्ग है। लेकिन यहां तालाब जैसी स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय की ट्यूबवेल लगातार चलने तथा कॉलोनी के मकानों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में भर जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। नालियों की समुचित निकासी नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले में पानी भरा रहता है।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि लंबे समय से पानी भरे रहने के कारण उनके मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। पास ही स्थित ग्राम पंचायत की करोड़ों रुपये की संपत्ति महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन भी जलभराव की चपेट में आ गया है। पानी भरने से भवन की उपयोगिता लगभग समाप्त हो गई है। जहां पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन और शादी-विवाह होते थे, वहीं अब भवन बदहाली का शिकार हो गया है। मजबूरी में ग्रामीणों को शादी-विवाह के लिए महंगे रिसोर्ट बुक करने पड़ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों को कई बार करवा चुके हैं अवगत 
मोहल्लेवासी मोहन एवं हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र की नालियों के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा नहीं की गई है। इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। वहीं तेज सिंह राजपूत ने बताया कि सामुदायिक भवन के सामने ऊंचा सीसी रोड बना हुआ है, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है।

Read More राजस्थान विधानसभा : डिजिटल लाइब्रेरी के मुद्दे पर सदन में पक्ष-विपक्ष में हुई बहस, मदन दिलावर और रामकेश मीणा के बीच तीखी नोकझोंक

यह समस्या लगातार दो वर्षों से बनी हुई है। सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। यहां तक कि पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर को भी समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन बाद में कोई सुध नहीं लेता।
- केशव सोनी, दुकानदार

Read More एक स्कूल में एक विषय के 2 शिक्षक : किसी जगह एक भी नहीं, आदेश जारी कर भूला शिक्षा विभाग

पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और जल्द ही इसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। 
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी 

Read More योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह