जरा संभल कर...सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड यमदूत

मार्ग में वाहन सवारों को हादसों की आशंका

जरा संभल कर...सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड यमदूत
वाहनों में क्षमता से ज्यादा भूसा भरकर ले जा रहे चालक।

कोटा। ओवरलोड भूसे से भरे वाहनों से सड़क हादसे होने के बावजूद भी वाहन चालक ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा हैं। शहर के विभिन्न मार्गों पर इन दिनों काफी संख्या में ओवरलोड भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से दौड़ऩे लगे हैं। यह ओवरलोड वाहन रात के समय अधिक तेज चलते है। सड़कों को घेर कर चलते हुए समय हादसे को निमंत्रण देते रहते हैं। इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से शहर के विभिन्न मार्गो पर इनका धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। ऐसे में सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है।

अधिक कमाई की चाहत में नियम दरकिनार
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में किसानों ने अब भूसा बेचना शुरू कर दिया है। इस समय अधिकांश स्थानों पर भूसे का संकट बना हुआ है। इस कारण राजस्थान के किसान पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश से भूसा मंगवा रहे हैं। यह भूसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ही ट्रकों और अन्य वाहनों में राजस्थान के कई शहरों में भेजा जा रहा है। मध्यप्रदेश से आने वाले भूसे से भरे कई ओवरलोड वाहन इन दिनों से कोटा से गुजर रहे हैं। कमाई के लालच में कई वाहन चालक नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे है और क्षमता से अधिक भूसे का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे में दुपहिया वाहन सहित अन्य वाहन चालकों को हादसों का खतरा बना हुआ है।

ओवरलोड को ओवरटेक करना काफी खतरनाक
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आए दिन सरकार व प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे भूसे से भरे ओवरलोड वाहनों पर किसी जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है। निर्धारित वजन से अधिक भूसा इन वाहनों में भरा रहता है। वाहनों में भूसा भरने के बाद हालत यह होती है कि दोनों तरफ और पीछे कई फिट बाहर तक उसका हिस्सा निकला रहता है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को सामने कुछ भी नजर नहीं आ पाता है। इसी दौरान ओवरलोड वाहन को ओवरटेक करने के दौरान कई बार सड़क दुर्घटना तक हो जाती है। इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।

सुबह व रात के समय अधिक संचालन
कोटा शहर में दिन के समय ओवरलोड वाहनों की एंट्री बंद हैं। इस कारण भूसे का परिवहन सुबह जल्दी और रात के समय अधिक होता है। इन दिनों से मध्यप्रदेश से भूसा लेकर आने वाले वाहन रायपुरा, देवली अरब और बोरखेड़ा मार्ग से रात के समय गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक सुबह व रात को वाहन का संचालन करते हैं। इन वाहनों में पीछे व साइडों में तिरपाल लगाकर इतना भूसा भर दिया जाता है कि पीछे से आने वाला वाहन या उसके होर्न की आवाज तक सुनाई नहीं देती है। वहीं साइडों से निकल रहे भूसे से वाहन चालकों के टकराकर गिरने की आशंका रहती है।

Read More छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, एक मंच पर दिखे सभी बड़े नेता

रायपुरा चौराहे से देवली अरब रोड पर इन दिनों काफी संख्या में भूसे से भरे ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। इन वाहनों के कारण कई बार जाम की स्थिति तक हो जाती है। वहीं पीछे चलने वाले वाहन चालकों को सामने कुछ नजर नहीं आता है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
-सुरेश जांगिड, दुपहिया वाहन चालक

Read More बेगूं में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 73.150 किलो डोडाचूरा व वेन्यू कार जब्त

इन दिनों भूसे से भरे ओवरलोड वाहन हमारी कॉलोनी के सामने से रोजाना निकल रहे हैं। कई वाहनों से भूसा उड़ता रहता है, जो हमारे मकानों तक में घुस जाता है। इससे सफाई में काफी परेशानी होती है। पुलिस को इनके संचालन पर रोक लगानी चाहिए।
-रोशनी देवी, निवासी रायपुरा

Read More किडनी ट्रांसप्लांट में लापरवाही से मरीज की मौत, दो चिकित्सक सहित चार के खिलाफ एफआईआर

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। इनके चालान भी बनाए जाते हैं। अब भूसे से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रायपुरा से देवली अरब रोड पर लगातार चैकिंग की जाएगी।
-पूरण सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कोटा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन