लबानिया चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों से आक्रोश,स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग

अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से नंदी घायल

लबानिया चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों से आक्रोश,स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग

मेगा हाइवे पार कर विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर खतरा।

बपावरकलां। कैथून-धरनावदा मुख्य मार्ग पर स्थित लबानिया चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार रात एक अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा चौराहे पर नंदी महाराज को टक्कर मार दिए जाने की घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर में गिट्टी और सरिया भरा हुआ था। जिससे चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका। ग्रामीणों का कहना है कि चालक को यह जानकारी होने के बावजूद कि आगे आबादी क्षेत्र है,वाहन की गति कम नहीं की गई। चौराहे के पास ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाबानिया स्थित है। जहां विद्यार्थियों को प्रतिदिन मेगा हाइवे पार कर विद्यालय जाना पड़ता है। जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है।

सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
गोसेना एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दस दिनों के भीतर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जब संबंधित विभाग के अधिकारी राज विजयवर्गीय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी जानकारी मिली है और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे।

स्पीड ब्रेकर के अभाव में हो सकता है बड़ा हादसा
ग्रामीणों ने मांग की है कि लबानिया चौराहे पर दोनों ओर बड़े स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। ताकि वाहन चालक गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ब्रेकर नहीं लगाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

इनका कहना है 
हमें घटना की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की मांग है तो जल्दी ही ब्रेकर लगवा दिए जाएंगे।
- राज विजयवर्गीय, आरएसआरडी अधिकारी

Read More राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही

 

Read More स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह