वंदे गंगा अभियान के बीच प्रदूषण से कराह रही नदी

पॉलिथीन, और अपशिष्ट पदार्थों से नदी का बहाव बाधित

वंदे गंगा अभियान के बीच प्रदूषण से कराह रही नदी
अन्नपूर्णा नदी में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से परेशान लोग।

सांगोद। राज्य सरकार की ओर से जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से चलाए जा रहे - 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के बीच सांगोद नगर की एकमात्र जीवनदायिनी मां अन्नपूर्णा नदी बदहाल स्थिति में नजर आ रही है। नदी में जमा गंदगी, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के कारण जल स्रोत प्रदूषण का शिकार हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगरवासियों का कहना है कि अभियान के तहत जल संरक्षण और स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे किए बोजा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति क इसके विपरीत दिखाई दे रही है।  

उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व ही स्थानीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री - हीरालाल नागर ने इसी नदी तट से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का ने शुभारंभ किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को  स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई थी। नदी के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर पॉलिथीन, कचरा और अपशिष्ट पदार्थों का ढेर लगा हुआ है। इससे नदी का बहाव बाधित हो गया है और पानी एक ही स्थान पर ठहरने लगा है। रुके हुए पानी में दुर्गंध फैलने के साथ कीड़े-मकोड़े भी पनपने लगे हैं, जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया कि यदि जल संरक्षण अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, तो जल स्रोतों की वास्तविक सफाई और संरक्षण पर अपेक्षित ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। लोगों ने प्रशासन से अन्नपूर्णा नदी की तत्काल सफाई कर नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि अभियान के उद्देश्यों की सार्थकता बनी रहे।

इनका कहना
मेरा घर उजाड़ नदी से नजदीक ही है। दिन में करीब चार से पांच बार इस पुलिया से खेत की तरफ जाना होता है। बाइक से कुछ सैकंड गुजरते समय ही इतनी दुर्गंध आती है, तो वहां रह रहे लोगों का क्या हाल होता होगा। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
-मुकेश गोचर, पुलिया निवासी

बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि नगर की मुख्य नदी इस हालत में है, कम से कम प्रकृति के जलाशय व स्त्रोत की सफाई तो नियमित होनी ही चाहिए। नगर के कई लोग जो इसी नदी पर निर्भर है, इसी नदी पर नहाते है, क्या वे इस दूषित नदी के कारण प्रभावित नहीं होंगे। जल्द से जल्द व आगे से नियमित सफाई होनी चाहिए।
- असरार अहमद, समाजसेवी

Read More 200 रुपये के लिए दोस्त बना कातिल, 15 साल के लड़के ने 10 वर्षीय मासूम की हत्या की

पाइप लाइन का काम चल रहा है। इस वजह से सफाई नहीं हो पा रही है। मामला संज्ञान में आया है। जल्द कचरा हटवाया जाएगा। कोटा रोड़ पुलिया के पास स्थित नाले की सफाई भी जल्द करवा दी जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर यहां से कचरा जल्द से जल्द हटाया जाएगा।
- हंसराज नरवाल, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका, सांगोद

Read More राशन के गेहूं में रेत, कंकर और मिट्टी मिलने पर हंगामा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगाई का नया वार : वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा बोझ महंगाई का नया वार : वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा बोझ
देशभर में 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए। दिल्ली में कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50...
ढूंढ़ारी हास्य नाटक “ऊपरी हवा” बना आकर्षण का केंद्र, दर्शकों ने जमकर की सराहना
जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक ; हेल्पलाइन 1855 पर पूछे जा रहे दिलचस्प सवाल डेटा देने से हमें क्या फायदा होगा? लोगों की जिज्ञासाओं का केंद्र बनी हेल्पलाइन
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ बना जन आंदोलन, 5 दिनों में 7.31 लाख कार्यक्रम आयोजित
'टैलेंट हंट' पहल के ज़रिए राहुल गांधी कर रहे एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका : महेश गौड़
जेईई-एडवांस्ड 2026 : रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाइड, कटऑफ में 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट