सड़क सही हुई, ट्रैफिक नहीं सुधरा

वाहन चालकों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना

सड़क सही हुई, ट्रैफिक नहीं सुधरा
सरोवर टॉकीज के सामने सड़क बनने के बाद भी दोनों तरफ से रास्ता बंद।

कोटा। शहर में एक तरफ तो ट्रैफिद्दक का दबाव वैसे ही अधिक है। वहीं दूसरी तरफ सरोवर टॉकीज के सामने बदहाल सड़क को सही करने का काम पृूरा होने के बाद भी अभी तक उस सड़क को चालू नहीं किया गया है। जिससे अभी भी सिंगल रोड से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से जाम व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरोवर टॉकीज के सामने मंदिर के साइड में तालाब किनारे की सड़क पिछले काफी समय से खराब हो रही थी। जिससे वहां से वाहनों को निकलने में हिचकोले खाने पड़ रहे थे। जिससे दो पहिया वाहन ही नहीं चार पहिया वाहनों व ई रिक् शा का संतुलन बिगडऩे से एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ था। इस संबंध में दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से इस बदहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरु किया गया था। 21 जुलाई को काम शुरु किया गया। जिसे पूरा हुए भी कई दिन हो गए हैं। उसके बाद भी अभी तक इस सड़क से वाहनों का आवागमन शुरु नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर एक तरफ तो सरोवर पार्किंग के सामने से रास्ता बंद किया गया है। जिससे वाहनों को पार्किंग वाली साइड से ही जाना पड़ रहा है। वहीं सरोवर टॉकीज के सामने की तरफ भी मिट्टी का ढेर लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। ऐसे में सिंगल रोड से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से दिन में कई बार विशेष रूप से शाम के समय यहां ट्रेफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि सीसी सड़क बनने के बाद उसे चालू किया जाना चाहिए। जिससे वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। साथ ही संकरे रोड से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से जाम के साथ ही एक्सीडेंट का खतरा भी बना हुआ है। काम चल रहा था तब तक तो रास्ता बंद करना सही था लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई दिन से रास्ता बंद किया हुआ है।
इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि सीसी रोड बनने के बाद उस पर पानी का छिड़काव किया जाता है। जिससे सड़क पक्की हो जाए। कच्ची सड़क पर वाहनों के निकलने से कई बार सड़क खराब हो जाती है। जल्दी ही यहां से रास्ता चालू कर दिया जाएगा।

Read More असर खबर का : मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के दो वन रक्षकों को मिली चार्जशीट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां