डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

चालक डंपर छोड़कर भागा

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
परिजनों की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार के सिर में गंभीर चोट लगी थी।  एएसआई बदन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे  पूनम कॉलोनी गली नंबर एक निवासी अशोक कुमार दीक्षित (55) पुत्र राधा किशन दीक्षित स्कूटी से बजरिया की तरफ जा रहे थे। उसी समय भीमगंजमंडी की तरफ से आ रहे एक डंपर ने रंगपुर पुलिया पर मोड़ के पास टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी से उछल कर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद, चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों के समक्ष शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार