श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव

अखाड़ों में दिख रहा हुनर और हौसला, बच्चे-बेटियां सीख रहे दांव-पेंच

श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
ये जुलूस आज 6 दर्जन से अधिक अखाड़ों और सैकड़ों झांकियों के साथ भव्य आयोजन बन चुका है।

कोटा। शहर की समृद्ध अखाड़ा परंपरा और अनंत चतुर्दशी के ऐतिहासिक सफर को समेटे श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा वर्तमान में विशाल रूप ले चुका है। शुरुआती दौर में चंद अखाड़ों से शुरू हुआ अनंत चतुर्दशी का यह जुलूस वर्तमान में सैकड़ों झांकियों और 6 दर्जन से अधिक अखाड़ों के समागम के साथ आज कोटा शहर का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन गया है। नए मार्ग पर सर्वप्रथम कोटड़ी कश्यप अखाड़ा और सब्जी मंडी स्थित सुंदर धर्मशाला से लाड़पुरा का लाला जी घाट अखाड़ा इस जुलूस में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात पाटनपोल स्थित यति जी का अखाड़ा भी इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बना। समय के साथ शहर की विभिन्न कीर्तन और भजन मंडलियाँ इसमें जुड़ती गईं। वानर सेना और वर्तमान स्वरूपवर्तमान में वर्षों से बंद पड़ा रामपुरा मार्ग पुन: खुल चुका है और सभी अखाड़ों व शहरवासियों के सहयोग से यह धार्मिक जुलूस अपनी पूर्ण भव्यता के साथ निकाला जा रहा है।

1971 हुआ था शुभारंभ
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़े की स्थापना संस्थापक बाबा गोपीनाथ के सानिध्य में हुई थी। वर्ष 1971 में भारत के सुप्रसिद्ध पहलवान मास्टर हिंद केसरी चंदगी राम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इस अखाड़े का शुभारंभ किया था। शुरुआती दौर में जब जुलूस घंटाघर से निकलता था, तब भुवान उस्ताद के सानिध्य में अखाड़े का संचालन व साहसिक प्रदर्शन होता था।1990 के जुलूस का पारंपरिक मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

सिर पर श्री गणेश प्रतिमा लेकर नये मार्ग की शुरूआत
बाबा शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि बाबा गोपीनाथ ने बाद में रामपुरा का मुख्य मार्ग बंद होने के कारण जुलूस को सीधे बाराद्वारी में विसर्जित करने की परंपरा शुरू हुई। इस नए मार्ग के कुशल संचालन और नेतृत्व में अखाड़े के गुरु सुरेंद्र जी पाराशर, बंटू उस्ताद और लखपत सिंह जी हाड़ा ने योगदान दिया। अन्य अखाड़ों व कीर्तन मंडलियों का जुड़ना और विशाल स्वरूपनए मार्ग से जुलूस शुरू होने के बाद शहर के अन्य पारंपरिक अखाड़े भी इससे जुड़ते चले गए। आयोजन में विशेष रूप से गजेंद्र जी भार्गव के नेतृत्व में संचालित ह्यवानर सेनाह्ण भी अपनी सक्रिय और अनुशासित भूमिका निभा रही है। अनन्त चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के रूद्रेश भारद्वाज ने बताया कि शुरुआती दौर से लेकर आज तक का यह सफर कोटा की कौमी एकता, शौर्य और जीवंत सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुका है।

श्री वीर बजरंगी व्यायामशाला थेकड़ा
25 वर्षों बाद पुनर्जीवित हुआ अखाड़ा, 100 युवा-बेटियाँ सीख रहे शस्त्र कला
लगभग 25 वर्षों तक बंद रहने के बाद वर्ष 2022 में पुनः शुरू हुए ऐतिहासिक अखाड़े में आज 150 से अधिक बच्चे और युवा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चलाने का अभ्यास कर रहे हैं। इस अखाड़े की नींव 1990 के दशक में श्री मंगलेश्वरी व्यायामशाला के संरक्षक धन्नालाल सुमन और गोविंद पटेल ने रखी थी। कालांतर में बंद होने के बाद 2022 में इसे पुनर्जीवित किया गया।
वर्तमान में संचालन व प्रशिक्षण की कमान गुरु पवन नायक संभाल रहे हैं, जो श्री हरदोल व्यायामशाला से आए हैं। अखाड़े में 6-7 वर्ष के मासूमों से लेकर 10 से 20 बेटियाँ भी उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। इनमें कम उम्र की चित्रांशी सुमन 6 वर्ष और कुणाल 8 वर्ष, भी पट्टा चक्र चलाते नजर आए। यहाँ युवाओं को मुख्य रूप से तलवारबाजी, लठ्ठबाजी, बनेटी, चक्कर, पटा संचालन और कुश्ती का नि:शुल्क व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे प्राचीन शस्त्र कला जीवंत हो रही है।

Read More कोटा महापौर चुनाव : भाजपा से अनुसुइया गोस्वामी ने भरा नामांकन, कांग्रेस से सुनीता सुमन मैदान में

Post Comment

Comment List

Latest News

लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले वर्ष लेह में आंदोलन के दौरान मारे गए चार युवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए...
वाटिका में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप : सिर पर पत्थरों से वार के निशान, पढ़े पूरी खबर  
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम
रोड रेज मामले में चार आरोपी गिरफ्तार : नकली पिस्टल और कार बरामद, जानें पूरा मामला  
फॉरेस्ट रेंजर की मौत का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, कार्रवाई की रिपोर्ट भी दें
जयपुर बुकमार्क 2027 में गुजराती साहित्य पर रहेगा विशेष फोकस, भारत-यूके पब्लिशिंग फेलोशिप की निरंतरता के साथ प्रकाशन
गलतागेट पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 17 मोटरसाइकिल बरामद, जानें पूरा मामला