ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद; दो अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,पूछताछ जारी 

बपावरकलां में 177 किलो डोडा चूरा जब्त

ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद; दो अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,पूछताछ जारी 
ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत पुलिस ने बपावरकलां में कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

बपावरकलां। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत एक कार से 177 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त करा दो अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। 

एसपीकोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को बारां-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सांगोद चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी के दौरान कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से बंशीलाल पुत्र जोराराम विश्नोई, निवासी विष्णु नगर नांदिया प्रभावती, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर तथा विष्णु पुत्र बंशीलाल विश्नोई, निवासी विष्णु की ढाणी, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इससे पूर्व भी 6 फरवरी को बारां-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खानपुर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक अन्य कार्रवाई में 52 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय