राशन के गेहूं में रेत, कंकर और मिट्टी मिलने पर हंगामा

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने की जांच की मांग

राशन के गेहूं में रेत, कंकर और मिट्टी मिलने पर हंगामा
रावतभाटा के पुराना बाजार स्थित राशन की दुकान का मामला।

रावतभाटा। रावतभाटा में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुराना बाजार स्थित एक राशन डीलर की दुकान से वितरित किए गए गेहूं में रेत, मिट्टी और कंकर मिलने के बाद उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है।जानकारी के अनुसार रावतभाटा के पुराना बाजार स्थित एक राशन डीलर की दुकान से वितरित किए गए गेहूं की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि राशन में गेहूं के साथ बड़ी मात्रा में रेत, मिट्टी और कंकर मिले हुए हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 स्थानीय महिला अनिता ने बताया कि राशन लेकर घर पहुंचने के बाद जब गेहूं को साफ करने के लिए बाहर निकाला गया तो उसमें भारी मात्रा में रेत और मिट्टी मिली। इसके बाद उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राशन डीलर से शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि यदि ऐसा गेहूं देना है तो राशन देना ही बंद कर दिया जाए।

भाजपा नेत्री ने जताई नाराजगी

इस मामले पर भाजपा की नगर मंडल उपाध्यक्ष जया भारती ने भी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मजदूरी छोड़कर घंटों लाइन में लगकर राशन लेने आते हैं, लेकिन बदले में खराब अनाज मिल रहा है।

Read More बेटियों को संबल दें, तुम्हारी जिंदगी से बड़ा कुछ भी नहीं

वार्ड नंबर 13 के परिवारों ने भी की शिकायत

Read More बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतारा सफाई कर्मचारी, व्यवस्था पर उठे सवाल

मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहा। वार्ड नंबर 13 के कई परिवारों ने भी खराब गुणवत्ता वाले गेहूं मिलने की शिकायत की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राशन वितरण के दौरान गेहूं की ठीक से जांच तक नहीं करने दी जा रही।

Read More पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र

राशन डीलर ने दी सफाई

मामे दी हट्टी के नाम से दुकान संचालित कर रहे राशन डीलर लोकेश अरोड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि पहले भी कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर गेहूं बदलकर दिया गया है। डीलर का कहना है कि गेहूं सप्लाई में ही खराब गुणवत्ता का आया है और इसमें उनका कोई दोष नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं को शिकायत है, उनका गेहूं बदल दिया जाएगा।

डीलर को निर्देशित किया गया है कि गेहूं की जांच के बाद ही वितरण किया जाए। साथ ही जहां-जहां शिकायतें मिली हैं, वहां उपभोक्ताओं का गेहूं बदलकर देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

- इरफान कुरैशी, रसद अधिकारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा
आगामी 1 जून से सौर परियोजनाओं में घरेलू सोलर सेल आधारित मॉड्यूल के अनिवार्य उपयोग से जुड़ी ALMM-II व्यवस्था लागू।...
म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय