Voice of gen-z & alpha: सरकारी कुर्सी पर बैठकर गायब, जनता के भरोसे से खिलवाड़

सरकारी पद पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Voice of gen-z & alpha: सरकारी कुर्सी पर बैठकर गायब, जनता के भरोसे से खिलवाड़
ड्यूटी से गैरहाजिरी और अवैध वसूली पर युवाओं ने उठाए सवाल।

कोटा। कुर्सी सरकारी, जिम्मेदारी जनता की; फिर गैरहाजिरी क्यों? सरकारी पद सिर्फ कुर्सी नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की जिम्मेदारी है। ड्यूटी से गायब होकर अपनी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को बैठाना और फिर जनता से अवैध वसूली जैसे मामलों को युवा गंभीर अपराध मानते हैं। दैनिक नवज्योति के ह्यवॉइस ऑफ जेन जी एंड अल्फाह्ण में युवाओं ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई, वेतन रोकने, पदोन्नति रोकने, जुर्माना लगाने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं का मानना है कि सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही नहीं होगी तो इसका गलत संदेश आने वाली पीढ़ी तक जाएगा। वर्तमान में सरकारी विभागों से ज्यादा निजी कंपनियों में काम ज्यादा अच्छा हो रहा है। यहि नहीं निजी कंपनियों मे कर्मचारियों का वेतन भी कम होता है।

सस्पेंड कर देना चाहिए
ऐसे व्यक्ति को सस्पेंड करना चाहिए यदि कोई कर्मचारी अपने पद पर रहते हुए काम नहीं करता और अपनी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को बैठाकर चला जाता है तो उसे सस्पेंड कर देना चाहिए। उसका वेतन रोकने के साथ वार्षिक पदोन्नति से भी वंचित रखना चाहिए। इससे कर्मचारियों में जिम्मेदारी का भाव आएगा और भविष्य में ऐसी लापरवाही करने से डरेंगे। यही नहीं विभागों में ऐसा अधिकारी भी होना चाहिए, जो इन सभी पर नजर रखे।
-प्रिंस वैष्णव

पद की गरिमा नहीं रखे तो हटाएं
यदि कोई अपने पद का दुरप्योग करता है तो यह गलत है। फिर उसे अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उसे हमेशा के लिए अपने पद से हटा देना चाहिए, क्योंकि उसकी इस हरकत से आने वाली जनरेशन पर भी गलत असर पड़ेगा। आज एक व्यक्ति अपना पद छोड़कर किसी अन्य को बैठाकर जाएगा तो कल फिर कल दूसरा करेगा। यदि उसे अपने पद से हटा ही दिया जाएगा तो आगे से ऐसी गलती कोई दूसरा नहीं करेगा। विभागों में ऐसा अधिकारी भी होना चाहिए, जो सभी कर्मचारियों पर नजर रखे।
-प्रियंका कराड़ ,कॉलेज स्टूडेंट

जनता के काम के लिए मिला है पद
आजकल सरकारी विभागों में ईमानदारी नहीं बची है। आजकल विभागों में पैसे देने के बिना कोई काम नहीं होता है। इन सब के बावजूद यदि कोई काम नहीं करता है और किसी ओर को बैठाकर चला जाता है। ऐसे व्यक्ति को पद से हटा देना चाहिए। इसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को बैठा देना चाहिए। व्यक्ति को अपने पद की ईमानदारी रखनी चाहिए। यदि अपने पद की गरीमा रखनी चाहिए। जनता के लिए उसे पद दिया जा है। उसे जनता का काम करना चाहिए।
-मंशा कराड़ ,कॉलेज स्टूडेंट

Read More Voice of Gen-Z & Alpha : कागजी डिग्री और स्कूल कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है आज का युवा

सख्त कार्रवाई से ही रुकेगी मनमानी
सरकारी महकमे में पद पर रहते हुए गायब रहना गंभीर लापरवाही है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए, ताकि उसे अपनी जिम्मेदारी हमेशा याद रहे। विभाग में निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी होना चाहिए। यदि लापरवाही दोहराई जाए तो निगरानी अधिकारी की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
-वैभव मिश्रा , कॉलेज स्टूडेंट

Read More Voice of gen-z & alpha: नौकरी की राह में फीस की दीवार, बेरोजगारों से हर कदम पर वसूली!

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर
भारतीय डाक विभाग की ओर से 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष...
48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?
10 अक्टूबर को विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर डे पर होगी शुरुआत, मरीज की इच्छा और गरिमा बनाए रखने में मिलेगी मदद
सड़क पर संग्राम के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा विपक्ष! आज होगी इंडिया गठबंधन के नेताओं और राष्ट्रपति मुर्मु की बैठक, SIR समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव
फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात, BPT की 100 और MPT की 20 सीटों को मिली मंजूरी
पर्चे पर 'अर्जेंट' : समय पर पहुंची महिला का नहीं लिया ब्लड सैंपल, सेंट्रल लैब में 3 बजने से पहले ही काम बंद कर जाने की तैयारी में बैठा रहा स्टाफ
10 अक्टूबर को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 8.38 लाख प्रकरणों का होगा निस्तारण