चार दिन से जलापूर्ति ठप, गहराया पेयजल संकट

सातलखेड़ी में ग्रामीणों ने जताया रोष

चार दिन से जलापूर्ति ठप, गहराया पेयजल संकट
जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

सातलखेड़ी। क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।सातलखेड़ी कस्बे में पिछले चार दिनों से नलों में पानी नहीं आने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों की टंकियां और मटके खाली हो चुके हैं तथा लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क के आसपास रहने वाले कुछ लोग निजी टैंकरों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन कस्बे के अंदरूनी मोहल्लों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। कई परिवारों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है।

समस्या का नहीं हो रहा स्थायी समाधान
पानी की कमी के कारण घरेलू कार्य, साफ-सफाई और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई घरों में पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

चार दिनों से जलापूर्ति बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
- ललित सिसोदिया, ग्रामीण

 तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे पानी की टंकी नहीं भर सकी और जलापूर्ति बाधित रही। समस्या के समाधान के लिए सभी वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है तथा जलापूर्ति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-बच्चू सिंह मीणा, कनिष्ठ अभियंता, पीएचईडी 

Read More ऑक्सीजोन व रिवर फ्रंट पर भी मिले मॉर्निंग वॉक की सुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश