ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत, पति को पता ही नहीं चला

रणथंभौर स्टेशन के पास गिरी महिला

ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत, पति को पता ही नहीं चला
पति के साथ नई दिल्ली - सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन से सवाईमाधोपुर आ रही थी।

कोटा। पति के साथ दिल्ली से सवाईमाधापुर आ रही एक महिला की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। जीआरपी गंगापुरसिटी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज  किया है। महिला 17 मई को सुबह आठ बजे दिल्ली से सोगरिया एक्सप्रेस में प्रथम श्रेणी के कोच में अपने पति और एक बच्चे के साथ सफर कर रही थी। रास्ते में सवाईमाधोपुर से पहले तबीयत खराब होने पर बाथरूम में  गई थी। इसी दौरान अचानक वह गिर गई। पति को पता चला तो उसे तलाश किया गया।

गंगापुरसिटी जीआरपी  पुलिस निरीक्षक दलवीर सिंह ने सीमा गुर्जर (32) पत्नी बसराम गुर्जर निवासी रहइठाखुर्द जिला सवाईमधापुर 17 मई को सुबह आठ बजे दिल्ली से नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस  ट्रेन  (20451) के प्रथम श्रेणी के कोच में अपने बच्चे के साथ सवाईमाधोपुर आ रही थी। रास्ते में सीमा गुर्जर की अचानक उल्टियां हाेने पर बच्चे को पति को संभलाकर शौचालय की तरफ आई थी। इस दौरान वह अचानक से सवाई माधोपुर स्टेशन के पास रणथंभौर रेलवे स्टेशन के पास अचानक से गिर गई। पत्नी के गिरने का पति को तुरंत पता नहीं चल सका था। ट्रेन के सवाई माधोपुर पहुंचने पर पति को पत्नी के ट्रेन से गिरने का पता चला। इसके बाद पति ने स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा को मामले की जानकारी दी। पति , पत्नी के गिरने की संभावित जगह के बारे में  ठीक से बता नहीं पा रहा था।

 करीब एक डेढ़ साल का बच्चा गोद में लिए पति, पत्नी को खोने के गम में लगातार फूट-फूट कर रो रहा था। स्टेशन स्टाफ द्वारा पत्नी के जल्द मिलने की भरोसा देते हुए पति को बार-बार सांत्वना  दी जा रही थी। रोते हुए पति ने बताया कि पत्नी करीब 20 मिनट पहले गिरी थी।  इसके बाद लोकेंद्र ने निमोदा और मलारना स्टेशनों के बीच महिला को तलाश करवाया,  लेकिन यहां महिला का कहीं पता नहीं चला। बाद में महिला रणथंभौर स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिली। इसके बाद महिला को आगरा फोर्ट ट्रेन में सवाई माधोपुर लाया गया। वहां से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित  किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित