एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

बारिश के बाद गड्ढों में भर रहा था पानी, हादसे का बना था खतरा

एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग।

दरा स्टेशन। एनएच-52 पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद जेसीबी की मदद से हाईवे पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एनएच-52पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते सड़क की सतह कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। बारिश के बाद गड्डों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा था। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं रात के समय स्थिति और अधिक जोखिम भरी बनी हुई थी। हाईवे की बदहाल स्थिति और वाहन चालकों की परेशानी को लेकर दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में सड़क पर बने गड्डों के कारण पैदा हो रहे हादसे के खतरे और जिम्मेदार विभाग की ओर से मरम्मत की जरूरत को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद गुरुवार को सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया।

जेसीबी से गड्डों में डाली जा रही सामग्री
गड्डों को भरने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। सड़क पर क्षतिग्रस्त स्थानों की पहचान कर उनमें सामग्री डालकर समतल करने का काम किया जा रहा है। इससे हाईवे पर वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर के बाद शुरू हुए काम पर संतोष जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार से जवाब मांगा।...
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर