शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन

वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी

शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन
सुदवाड़ गांव में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया, जब लड़कों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को डिटेन कर लिया।

भैरूंदा। सुदवाड़ गांव में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया, जब लड़कों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को डिटेन कर लिया है। मृतक की पहचान युवक नोरतमल (20) पुत्र देवीलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद युवक को परिजन जेएलएन चिकित्सालय अजमेर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दो माह पहले नोरतमल का आरोपी युवकों से शादी के दौरान उसके गांव थाटा में विवाद हुआ था। उसके बाद से ही उनकी रंजिश चल रही थी।

जब नोरतमल सुदवाड़ में हुई शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां मौजूद कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लड़कों ने युवक पर हमला कर दिया। झगड़े में युवक को अंदरूनी गंभीर चोटें आई। वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों और परिजनों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे दो भाइयों पर हमला करने के साथ पैरों मेंं गोली...
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन