स्कॉर्पियो से 468 किलो डोडापोस्त जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
सादडी पुलिस-एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
सड़क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कार्पियो से 23 प्लास्टिक बोरों में भरी 468.04 किलो डोडा पोस्त बरामद कर स्कार्पियो को जब्त, जबकि डोडा तस्कर अंधेरा का फायदा उठा फरार।
सादड़ी। पुलिस व एएनटीएफ टीम ने रविवार देर रात राणकपुर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कार्पियो से 23 प्लास्टिक बोरों में भरी 468.04 किलो डोडा पोस्त बरामद कर स्कार्पियो को जब्त किया, जबकि डोडा तस्कर अंधेरा का फायदा उठा फरार हो गए। थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढ़ा ने बताया, मादक पदार्थ तस्करी विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार तहत राणकपुर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान राणकपुर सड़क मार्ग से एक सफेद स्कार्पियो राणकपुर घाट सेक्शन से उतरती दिखी जिसे रुकने का इशारा किया तो नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास करते हुए स्कार्पियो वापस राणकपुर घाट सेक्शन की ओर घुमा दी।
इसपर पुलिस ने लोहे की कील लगा बेल्ट स्कार्पियो टायर के नीचे डाल दिया जिससे टायर पंचर हो गया उसके बावजूद तस्कर स्कार्पियो व पुलिस को दौड़ाता रहा। इस दौरान व्हील डिश से टायर कटकर टुकड़े टुकड़े हो गया तब जाकर तस्कर स्कार्पियो छोड़ भागे। पुलिस ने स्कार्पियो जब्त कर उसमे 23 प्लास्टिक बोरो में भरी 468.04 किलो डोडापोस्त बरामद किया है।

Comment List