बंद मकान में मां और दो बेटों के मिले शव : मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मां-बेटों की मौत को लेकर कोई खुलासा नहीं

बंद मकान में मां और दो बेटों के मिले शव : मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मां और दो बेटों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गेट पर दो दिन से ताला लगा था, मकान से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर गेट तोड़ अंदर पहुंची तो तीन शव पड़े हुए थे। घटना की जानकारी फैलते ही मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

पाली। शहर के एक बंद मकान में मां और दो बेटों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गेट पर दो दिन से ताला लगा था, मकान से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर गेट तोड़ अंदर पहुंची तो तीन शव पड़े हुए थे। घटना की जानकारी फैलते ही मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

मामला औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के जोधपुर रोड स्थित आशापुरा टाउनशिप का गुरुवार शाम 6 बजे का है। एफएसएल और एमओबी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतकों की पहचान शांति देवी (65), नरपतलाल (34) और रघुवीर (26) के रूप में हुई है। मां-बेटों की मौत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। मौत से पहले तीनों ने अपने रिश्तेदारों को आधार कार्ड और फोटो भेजे हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना
जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने जगतपुरा और कानोता क्षेत्र में विद्युत चोरी के सात मामले पकडे़। इनमें 12 लाख...
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आया टेम्पो ट्रेवलर, 3 लोग घायल
‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण
सुरंग बनाकर 9.58 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी : तेल का मुख्य खरीदार गिरफ्तार, सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार
कैश विवाद के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा : राष्ट्रपति को भेजा पत्र, दिल्ली स्थित घर में मिले थे जलते हुए नोट
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का ऐलान : इज़रायल जल्द शुरू करेगा लेबनान के साथ सीधी शांति वार्ता, लेबनानी हमले में 300 लोगों की मौत
राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामला : सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच के लिए फाइल एफएसएल भेजने के निर्देश, अदालत ने कहा- सलमान को आना ही पड़ेगा