पाली के तीन मंजिला होटल में भड़की आग : बड़ा हादसा टला, दमकलकर्मियोंं ने 2 घंटे में पाया काबू 

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट

पाली के तीन मंजिला होटल में भड़की आग : बड़ा हादसा टला, दमकलकर्मियोंं ने 2 घंटे में पाया काबू 
शहर की एक तीन मंजिला होटल में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग का धुआं तेजी से तीसरी मंजिल तक जा पहुंचा। घटना शहर के नया बस स्टैंड के सामने गली में स्थित तीन मंजिला होटल में रात करीब डेढ़ बजे की है।

पाली। शहर की एक तीन मंजिला होटल में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग का धुआं तेजी से तीसरी मंजिल तक जा पहुंचा। घटना शहर के नया बस स्टैंड के सामने गली में स्थित तीन मंजिला होटल में गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे की है। लाइट जाने से कुछ लोग खुद बाहर निकल गए, वहीं थर्ड फ्लोर पर दो लोग गहरी नींद में थे। आग की लपटों के बीच से दोनों को स्टाफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। लेकिन आग से फर्नीचर, एसी, बेड सहित पूरा सामान जल गया।

दूसरी मंजिल पर कमरों के गेट जल गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। होटल में आग लगते ही स्टाफ अलर्ट हो गया और अंदर सो रहे लोगों को जगाया। लाइट गुल होने के बाद कुछ लोग खुद ही बाहर निकल आए। समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवर्तक अभिजीत दिपके के आह्वान पर जंतर-मंतर पर हजारों युवा जुटे। पेपर लीक मामलों को...
पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
अमेरिका-ईरान एक बार फिर सैन्य टकराव के बेहद करीब, दोनों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास किए हमले
फायर एनओसी नहीं लेने वाले भवनों पर सख्ती, 20 जून तक चलेगा विशेष सर्वे अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर जेके लक्ष्मी सीमेंट ने किया वृक्षारोपण
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : अभिजीत दीपके की चेतावनी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर होगा आंदोलन
जयपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार आज करेंगे संगठनात्मक बैठक