टैक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में भड़की आग : 7 दमकलों ने पाया काबू, 7 से 8 हजार कपड़े के थान स्वाहा

54 फेरे लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

टैक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में भड़की आग : 7 दमकलों ने पाया काबू, 7 से 8 हजार कपड़े के थान स्वाहा

एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग में फैक्ट्री के गोदाम में रखे लाखों के कपड़ों के थान अग्निकांड की भेंट चढ़ खाक। आगजनी की सूचना पर आग बुझाने के लिए पाली और सोजत से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंची और रात 9.30 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चार बजे तक चला।

पाली। शहर के मंडिया रोड इंडस्ट्रीयल एरिया की एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग में फैक्ट्री के गोदाम में रखे लाखों के कपड़ों के थान अग्निकांड की भेंट चढ़ खाक हो गए। आगजनी की सूचना पर आग बुझाने के लिए पाली और सोजत से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंची और रात 9.30 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चार बजे तक चला। 7 दमकलों ने करीब 54 फेरे लेकर कड़ी मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए आसपास की फै्ट्रिरयों से भी पानी लिया और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे रहे।

अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के अनुसार आग फैक्ट्री के 220-221 नंबर फोल्डिंग हॉल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में करीब 7 से 8 हजार कपड़े के धान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जलने लगे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है। जानकारी के अनुसार कपड़े के धान आग जल्दी पकड़ते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक कपड़ा पेट्रोकेमिकल से बना होता है। कुछ धान सूती कपड़े के भी होते हैं। आग लगने पर यह कपड़ा राख बनने के बजाय प्लास्टिक की तरह पिघलकर चिपकने लगता है, जिससे आग तेजी से फैलती है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी
एनटीएफ ने गुजरात के पचास हजार के दो इनामी अपराधियों समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने बाड़मेर,...
आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी