कपड़ा फैक्ट्री के अंदर से उठीं आग की लपटें, बीस फेरे लगाने के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अंदर काम कर रहा स्टाफ अपनी जान बचाकर बाहर भागा
शहर के मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र के महावीर नगर स्थित पदमावती प्रोसेस में दोपहर अचानक आग। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग बुझाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को बीस राउंड लगाने पड़े। आग से फैक्ट्री में रखा कपड़ा जलकर खाक होने के साथ कपड़ा सुखाने का अडान भी टूटकर गिर गया। अचानक भड़की आग से अंदर काम कर रहा स्टाफ अपनी जान बचाकर बाहर भागा।
पाली। शहर के मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र के महावीर नगर स्थित पदमावती प्रोसेस में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग बुझाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को बीस राउंड लगाने पड़े। आग से फैक्ट्री में रखा कपड़ा जलकर खाक होने के साथ कपड़ा सुखाने का अडान भी टूटकर गिर गया। अचानक भड़की आग से अंदर काम कर रहा स्टाफ अपनी जान बचाकर बाहर भागा।
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया, फायर ब्रिगेड के आने तक फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप ले लिया था। जिसपर वहां काम कर रहे स्टाफ ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए और आग और तेज होती देख उन्हें फैक्ट्री के बाहर भागना पड़ा। आग को बुझाने के लिए पाली सहित आसपास के इलाकों से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। दमकलों ने करीब 15 से 20 राउंड किए, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

Comment List