पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या : कहासुनी के बाद दिया घटना को अंजाम, जानें पूूरा मामला

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या : कहासुनी के बाद दिया घटना को अंजाम, जानें पूूरा मामला

आपसी कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर पति ने  फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नाना थाना क्षेत्र के बेरड़ी ग्राम पंचायत के झुंपा सेरावा की है।

बाली(पाली)। बाली पुलिस वृत्त के नाना थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर पति ने  फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नाना थाना क्षेत्र के बेरड़ी ग्राम पंचायत के झुंपा सेरावा की है। नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवडा ने बताया, शनिवार रात 12 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव बेरड़ी ग्राम पंचायत झुंपा सेरावा गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां महिला की पहचान कमला  30 पत्नी लालाराम के रूप में हुई । पुलिस ने शव को चामुंडेरी सीएचसी की मोच्यूर्री में रखवा दिया।

10 साल पहले हई थी शादी: मृतक कमला के पिता सोमेडाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 साल पहले मेरी बेटी कमला की शादी लालाराम के साथ हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। शनिवार को आपसी कहासुनी के बाद लालाराम ने अपनी पत्नी कमला के साथ जमकर मारपीट की। इसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल