मांगों को लेकर ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर पशुपालकों का महापड़ाव : समझाने गई पुलिस पर पथराव, बदले में पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

न्याय मिलने तक जारी रहे संघर्ष 

मांगों को लेकर ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर पशुपालकों का महापड़ाव : समझाने गई पुलिस पर पथराव, बदले में पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

बालराई में ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर राष्ट्रीय पशुपालक संघ व डीएनटी संघर्ष समिति के महापड़ाव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा। हाईवे जाम से यातायात बाधित रहा। एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

पाली। मांगों को लेकर राष्ट्रीय पशुपालक संघ व डीएनटी संघर्ष समिति ने बालराई में ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को महापड़ाव डाल, शाम को पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घटना बालराई में ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बबाद हालात पर काबू पाया जा सका। फिलहाल शांति व्यवस्था को लेकर पशुपालकों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता जारी है। इससे पूर्व महापड़ाव व बहिष्कार आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी के नेतृत्व में डीएनटी समाज के लोग हाईवे पर आ गए। पुलिस ने कई राउंड में उनसे समझाइश की, लेकिन बात नहीं बनी। गुस्साएं पशुपालक हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया। हाईवे पर लगे लंबे जाम को सुचारू करने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को हाईवे से खदेड़ा। वहीं जाम को देखते हुए वाहनों का रूट बदलना पड़ा। एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है।

न्याय मिलने तक जारी रहे संघर्ष :

पशुपालकों के प्रतिनिधि मंडल से बात चल रही है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मंच से दिए संबोधनों में वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन समाज के अस्तित्व और अधिकारों की लड़ाई है, जो सरकार से न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण