दरिंदगी की सारी हदें पार : शादी होने में आ रही थी रुकावटें, दे दी 11 वर्षीय मासूम की नरबलि

तांत्रिक ने बताया था उपाय

दरिंदगी की सारी हदें पार : शादी होने में आ रही थी रुकावटें, दे दी 11 वर्षीय मासूम की नरबलि

एक 11 साल के मासूम की रूह कंपाने वाला हत्याकांड का मामला सामने आया। आरोपी युवक ने उसकी शादी नहीं होने पर तांत्रिक के कहने पर दरिंदगी की सारी हदें पार कर मासूम की नरबलि दे दी। घ

पाली/सोजत। जिले में एक 11 साल के मासूम की रूह कंपाने वाला हत्याकांड का मामला सामने आया। जहां आरोपी युवक ने उसकी शादी नहीं होने पर तांत्रिक के कहने पर दरिंदगी की सारी हदें पार कर मासूम की नरबलि दे दी। घटना पाली जिले के सोजत के शिवपुरा थाना क्षेत्र के रामासनी सांदवान गांव में गुरुवार देर शाम हुई। नरबलि के लिए आरोपी कई दिन से अपने गांव के 11 साल के बच्चे की रैकी कर रहा था। इसी मकसद को पूरा करने आरोपी स्कूल से घर लौट रहे आरिफ (11) पुत्र फि रोज खां को बहला फु सलाकर जंगल में ले गया और उसके हाथ-पैर बांध कर तंत्र क्रिया कर धारदार हथियार से उसका गला रेंत दिया।

मासूम की बॉडी पर कई जगह चोट के निशान थे। सोजत डीएसपी रतनाराम देवासी ने बताया कि बच्चा गुरुवार को रोजाना की तरह स्कूल गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। बच्चे के पिता ने बताया कि जब बेटा गांव और स्कूल के आसपास नहीं मिला तो उसकी तलाश जंगल में की गई। शाम करीब 7 बजे जंगल में तालाब के पास उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। बेटे की गर्दन को किसी धारदार हथियार रेता गया था। वहीं हत्यारे ने मासूम के पैर को तीन जगह से बांधा था। हाथ को कमर के पीछे ले जाकर बांधा हुआ था। 

हत्यारे ने खुद आकर दी हत्या की खबर
मृतक के दादा ने बताया कि घटना के समय वह घर पर था। हत्यारा खुद हमें बताने घर आया कि कोई तुम्हारे पोते को उठाकर ले गया है, उसने उसकी हत्या कर दी है और फ रार हो गया। आरोपी परिवार वालों की नजर मे घटनाक्रम से अनजान बन रहा था। बार.बार कहानी बना रहा था कि उसने किसी को मर्डर करते देखा है। लेकिन जैसे ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद वह गायब हो गया। 

मौके से तंत्र-मंत्र का सामान जब्त
शिवपुरा थाना पुलिस और सोजत पुलिस ने शुक्रवार को फि र से घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर खून से सनी लकड़ी, टूटा मटका व तंत्र-मंत्र का अन्य सामान जब्त किया है। एफ एसएल की टीम ने भी मुआयना कर मौके की वीडियोग्राफी की। 

Read More कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। मामला नरबलि से जुड़ा लग रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करेंगे।
  रतन देवासी-सोजत डीएसपी रतन देवासी। 

Read More बडे़ भाई की गोद में तड़पते तोड़ा दम : जोधपुर रैफर के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई बंद, मरीज की एम्बुलेंस में मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल     आज का भविष्यफल    
विशेष वट सावित्री व्रत, देव कार्य अमावस्या, शनि अमावस्या, श्री शनि जयंती।
जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होगा चीन-अमेरिका टकराव,:वांग यी बोले- एक-दूसरे के बिना नहीं कर सकते काम
नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : प्रश्नपत्रों तक थी सीधी पहुंच, एनटीए की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में था शामिल
मिस राजस्थान 2026 का आखिरी मौका : जयपुर में 17 मई को होगा ग्रैंड ऑडिशन, सपनों को मिलेगी नई उड़ान
अरावली में खनन मामला : पट्टा धारकों के पक्ष में कोई आदेश पारित नहीं करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रद्द करने पर संबंधित पक्ष दे सकता है चुनौती
टोल पर वीआईपी कल्चर होगा खत्म : राजस्थान में टोल होंगे फ्री, फ्लो बैरियर पर रुके बिना गुजरेंगी गाड़ियां