खेत में पाइप लाइन बिछाते मिट्टी धंसी : दो चचेरे भाइयों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

पुलिस व प्रशासन पहुंचे मौके पर

खेत में पाइप लाइन बिछाते मिट्टी धंसी : दो चचेरे भाइयों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे चार युवक अचानक मिट्टी धंसने से मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, वहीं दो सगे भाई घायल हो गए। हादसे के समय चंडावल में चिकित्सा कैंप लगा हुआ था, जिसके चलते डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

चंडावल। नगर के गुड़िया मार्ग पर मंगलवार प्रात: 11 बजे अपने खेत में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे चार युवक अचानक मिट्टी धंसने से मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, वहीं दो सगे भाई घायल हो गए। हादसे के समय चंडावल में चिकित्सा कैंप लगा हुआ था, जिसके चलते डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। एम्बुलेंस के जरिए चारों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान लक्ष्मण पुत्र बालूराम बावरी और महेंद्र पुत्र संपतराज बावरी की सांसे थम गईं। वहीं गंभीर रूप से घायल जवरीलाल और मनोहर लाल पुत्र संपतराज बावरी की नाजुक स्थिति हायर सेंटर जोधपुर रैफर किया गया है।

पुलिस व प्रशासन पहुंचे मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही सोजत डीएसपी रतनाराम देवासी व चंडावल थाना अधिकारी अमराराम मीणा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा प्रश्नकाल में मांगेलाल मीणा ने उठाया सवाल, कहा- औद्योगिक क्षेत्र को कब तक किया जाएगा विकसित विधानसभा प्रश्नकाल में मांगेलाल मीणा ने उठाया सवाल, कहा- औद्योगिक क्षेत्र को कब तक किया जाएगा विकसित
विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक मांगेलाल मीणा ने धौराला और लक्ष्मणगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से जुड़ा सवाल...
विधानसभा में कॉलेजों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर बोले देवनानी- सरकार को नसीहत, कॉलेज खोलो लेकिन स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित हो
आवासहीन परिवारों के मुद्दे पर मंत्री और विधायक में हुई बहस, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- प्रधानमंत्री आवास स्कीम के तहत 1144 आवास पूर्ण
लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ की हत्या; अज्ञात बंदूकधारियों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच शुरू
दक्षिण अफ्रीका में फायरिंग गोलीबारी में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत : बस में कर रहे थे यात्रा, संदिग्धों के समूह ने घात लगाकर किया हमला
बंगाल एसआईआर मामला: सीएम ममता उच्चतम न्यायालय के सामने आज होंगी पेश, मानवीय हितों की अनदेखी का लगाया आरोप
भारतीय सेना और महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू, सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए छात्रवृत्ति