झोंपड़ी के बाहर सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, 13 वर्षीय बेटी की मौत

घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्रित

झोंपड़ी के बाहर सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, 13 वर्षीय बेटी की मौत
एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ग्राम पंचायत पाल के भोपाखेड़ा पाल गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर एक 13 वर्षीय किशोरी को मौत के घाट उतार दिया, वहीं मां मानकी पत्नी केसुराम मीणा गंभीर रूप से घायल।

बारावरदा। जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत पाल के भोपाखेड़ा पाल गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर एक 13 वर्षीय किशोरी को मौत के घाट उतार दिया, वहीं मां मानकी पत्नी केसुराम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार वारदता के समय मानकी मीणा अपनी पुत्री कमला के साथ झोपड़ी के बाहर खाट पर सो रही थी। वहीं उसकी बड़ी पुत्री लाली (16) पड़ोसी तोलीराम के घर सो रही थी। देर रात अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानकी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल मानकी को तत्काल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उदयपुर रेफर कर दिया। घायल महिला को उदयपुर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार में पांच सदस्य हैं। केसुराम और उनका बड़ा पुत्र रमेश 2 तारीख से काम के सिलसिले में राजसमंद गए हुए थे। घर पर केवल मानकी और उसकी दोनों बेटियां थीं। मृतका कमला चौथी कक्षा की छात्रा थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ? सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 'सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण रिपोर्ट' को मंजूरी देकर कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी उलझन में...
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क