पति ने पत्नी को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा, दोनों ने साथ बैठकर पी शराब

एक साल पहले आरोपी के साथ नाता विवाह हुआ था

पति ने पत्नी को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा, दोनों ने साथ बैठकर पी शराब

शराब के नशे में हुए विवाद में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पति भंवरलाल पत्नी लहरो बाई से मिलने ससुराल आय था। इसी दौरान दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।

कुंभलगढ़। केलवाड़ा क्षेत्र के पोकरिया गांव में मंगलवार देर रात शराब के नशे में हुए विवाद में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पति भंवरलाल पत्नी लहरो बाई से मिलने ससुराल आय था। इसी दौरान दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।

विवाद बढ़ने पर भंवरलाल ने पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुसिल ने आरोपी को डिटेन कर लिया। पुलिस ने शव का केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शाम तक  परिजनों को सौंप दिया। मृतका का एक साल पहले आरोपी के साथ नाता विवाह हुआ था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा