कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत : पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जानें पूरा मामला

पैर फिसलने से वह बच्चे सहित कुएं में गिरा

कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत : पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जानें पूरा मामला
बाढ़रामसर गांव में खेत के कुएं में गिरने से पिता और छह वर्षीय बेटे की मौत। घटना बुधवार देर शाम की। पृथ्वीराज का बेटा मनीष कुएं के पास खेल रहा था। उसे हटाने पहुंचे पृथ्वीराज का पैर फिसला और दोनों कुएं में गिरे। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाले।

गंगापुर सिटी। बाढ़रामसर गांव में खेत में बने कुएं में गिरने से पिता और बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

घटना बुधवार देर शाम की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में खेमराज ने बताया कि उसका भाई पृथ्वीराज खेत में बाजरे की फसल में काम कर रहा था। उसका 6 साल का बेटा मनीष उर्फ काड़ा कुएं के पास खेल रहा था। पृथ्वीराज उसे हटाने पहुंचा, तभी पैर फिसलने से वह बच्चे सहित कुएं में गिर गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई। पास के खेत में जुताई कर रहे श्यालाल ने परिजनों और गांव वालों को बताया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को कुएं से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सदर थाना प्रभारी सुशीला मीना ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस के दौरे पर। वे एथेंस में 12 से 16 अक्टूबर...
पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को नहीं दी अनुमति : धारा 163 के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी, कहा- 10 दिन पहले सूचना देना आवश्यक
मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल
वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल, चार मामलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत