शहर के राजबाग क्षेत्र में निकला 5 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली

शहर के राजबाग क्षेत्र में निकला 5 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सवाई माधोपुर के बड़े राजबाग स्थित एक डेयरी फॉर्म हाउस में पांच फीट लंबा अजगर मिलने से सनसनी फैल गई। फॉर्म संचालक की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। विषहीन अजगर को जंगल में छोड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

सवाई माधोपुर। शहर के बड़े राजबाग स्थित एक डेयरी फार्म हाउस में मंगलवार को करीब 5 फीट लंबा अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने पर फार्म हाउस संचालक अनिकेत पारीक ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। 

रेस्क्यू टीम के सदस्य जसकरण सिंह ने टीम के साथ सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह अजगर विषहीन (नॉन-पॉइजनस) होता है और इसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्यावर में सीमेंट फैक्ट्री से प्रदूषण का मामला : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप कीर्ति पाठक ने लगाए आरोप, स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा प्रभाव ब्यावर में सीमेंट फैक्ट्री से प्रदूषण का मामला : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप कीर्ति पाठक ने लगाए आरोप, स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
आम आदमी पार्टी ने ब्यावर में श्री सीमेंट पर कथित प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग।...
खड़गे का केंद्र पर हमला: राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार दे जवाब, ये श्रद्धालुओं की आस्था का है मामला 
लूट का वांछित गिरफ्तार  : स्कॉर्पियो से किया किडनैप, रातभर पीटा... बैंक कैशियर से 45 हजार और चांदी का कड़ा लूटा
यूपी विधानसभा में योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र में भरोसा नहीं, सदन की गरिमा लगातार कर रहे तार-तार
रोम में लेबनान-इजरायल के बीच सातवें दौर की वार्ता शुरू, अमेरिकी मध्यस्थता में सीमा तनाव कम करने पर अहम चर्चा
इथेनॉल से बनेगी बिजली, अब बिना ग्रिड कनेक्शन चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें; भारत में लॉन्च हुआ नया EV चार्जिंग सिस्टम
शहर के राजबाग क्षेत्र में निकला 5 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू