रणथंभौर में टला हादसा : गश्त के दौरान वनकर्मियों के सामने आया टाईगर, बाइक छोड़कर भागे, देखें वीडियो
बाल-बाल बचे वनकर्मी: रणथंभौर में टाइगर का बाइक पर हमला
सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुल्तानपुर क्षेत्र में बाइक से गश्त कर रहे वनकर्मियों के सामने अचानक टाइगर RBT-2511 आ गया। टाइगर को देखकर वनकर्मी बाइक छोड़कर भागे और पास की जिप्सी में सवार हो गए। टाइगर ने बाइक की सीट फाड़ दी। विशेषज्ञों ने वनकर्मियों को चौपहिया वाहन देने की जरूरत बताई।
सवाई माधोपुर। प्रदेश के रणथंभौर नेशनल पार्क के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में आज सुबह एक घटना गठित होने से टल गई। जहा रणथंभौर नेशनल पार्क के सुल्तानपुर क्षेत्र में बाईक से गस्त कर रहे वनकर्मियों की जान उस वक्त खतरे में आ गई , जब अचानक उनके सामने टाईगर आरबीटी-2511 आ गया। टाईगर को देख वनकर्मी बाईक को मौके पर छोड़कर भाग गए। जानकारी के मुताबिक आज सुबह रणथंभौर टाइगर रिजर्व की आरोपीटी रेंज के सुल्तानपुर वन नाके के अधीन आने वाले गाडा डूब वन क्षेत्र में वनकर्मी निरंजन अपने साथ होमगार्ड जितेंद्र शर्मा के साथ बाईक से गस्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने टाईगर आरबीटी- 2511 आ गया। टाईगर को सामने देखकर वनकर्मियों की सांसें थम गई।
बाईक सवार लोगों को देखकर टाईगर भी हमलावर हो गया, लेकिन टाईगर उन पर हमला करता इससे पहले ही वनकर्म बाईक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। टाइगर ने बाइक की सीट को फाड़ दिया और बाइक को नुकसान पहुंचाया। पार्क भ्रमण पर एक पर्यटक जिप्सी में सवार पर्यटकों ने बाईक ओर टाईगर को देखा।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार टाईगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट वाले इलाकों में कुछ टाइगर एग्रेसिव बिहेवियर के होते हैं। ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए विभाग को वनकर्मियों को चौपहिया वाहन उपलब्ध करवाने चाहिए, जिससे गस्त के दौरान वनकर्मियों को सुरक्षा मिल सके। वहीं इस मामले को लेकर रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि सुबह वनकर्मी जंगल क्षेत्र में गश्त के लिए जा रहे थे, अचानक उनके सामने टाईगर आ गया। टाईगर को देख वनकर्मियों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए सफारी पर गई जिप्सी में सवार हो गए। उनका कहना है कि टाइगर ने हमला नहीं किया, केवल उनका टाइगर से आमना सामना हुआ था।

Comment List