कोचिंग के केयरटेकर ने नाबालिग छात्रा से किया रेप : दवाई दिलाने के बहाने होटल में ले गया, जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वारदात को दिया अंजाम
फोटो वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम
एक निजी कोचिंग संस्थान के केयरटेकर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप। पीड़िता के पिता ने मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार।
रींगस। शहर में स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के केयरटेकर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के पिता ने मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कोचिंग संस्थान के केयरटेकर लोकेश जाट निवासी जाजोद पर आरोप है कि वह छात्रा को दवाई दिलाने के बहाने होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने छात्रा को जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसआई दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है, जो कोचिंग परिसर में ही खड़ी मिली। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Comment List