कार से 20 किलो चरस बरामद : तीन तस्कर गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत 50 लाख

नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर जांच

कार से 20 किलो चरस बरामद : तीन तस्कर गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत 50 लाख

नाकेबंदी के दौरान एक कार से करीब 20 किलो से अधिक चरस बरामद कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार। बरामद चरस की बाजार कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह चरस उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुजरात के पालनपुर ले जाई जा रही थी।

आबूरोड। रीको थाना पुलिस ने गुजरात सीमा के पास छापरी चौकी पर नाकेबंदी के दौरान एक कार से करीब 20 किलो से अधिक चरस बरामद कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की बाजार कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह चरस उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुजरात के पालनपुर ले जाई जा रही थी।

रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर कार से 20 किलो से अधिक चरस बरामद हुई। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं ।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिपोर्ट : ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 को किया ढेर, वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को किया निष्क्रिय रिपोर्ट : ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 को किया ढेर, वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को किया निष्क्रिय
तेहरान में तनाव चरम पर है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस्फ़हान के ऊपर अमेरिकी MQ-9 रीपर...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों ने साइकिल से जाकर दाखिल किया नामांकन, ईंधन के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप
60 साल पुराने गन हाउस में हथियारों की हेराफेरी : मामले ने पकड़ा तूल, गिरफ्तार संचालक से एटीएस ने शुरू की पूछताछ
महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना : संसद में पूछे गए हर सवाल पर गुमराह करने का लगाया आरोप, पीड़ित महिलाओं को मिलती है सहायता के बजाय बंद दरवाज़े और अधूरी व्यवस्थाएं 
गहलोत ने इंतजार के साथ शास्त्र जोड़ा, यह शास्त्र का अपमान : तिवाड़ी
ट्रम्प ने फिर दी चेतावनी : होर्मुज खोलने के लिए ईरान के पास सिर्फ 48 घंटे, फिर कहर बरपेगा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा आज, कूच बिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित, अमित शाह ने पेश किया था जनता का आरोप पत्र