शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा : 20 कार्टन जब्त, दो गिरफ्तार

जब्तशुदा बस पर लगी नम्बर प्लेट फर्जी 

शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा : 20 कार्टन जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस थाना आबूरोड रीको ने रात छापरी पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान जाखड़ ट्रेवल्स की बस से अंग्रेजी शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार।

आबूरोड। पुलिस थाना आबूरोड रीको ने मंगलवार रात छापरी पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान जाखड़ ट्रेवल्स की बस से अंग्रेजी शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार पुलिस चौकी छापरी पर नाकांबदी के दौरान आबूरोड से अम्बाजी की तरफ जा रही ट्रेवल्स की बस को रोककर चैकिंग की तो बस के अन्दर सीट के नीचे स्कीम बना गुप्त में भारी मात्रा में राजस्थान निर्मित शराब के कार्टन भरे मिले।

पुलिस ने शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो आरोपी वभूताराम पुत्र कलाराम निवासी इन्द्रावास खडीन पुलिस थाना रामसर जिला बाड़मेर, सुमेर जाखड़ पुत्र गोपाराम निवासी जाखडों की ढाणी नारवा पुलिस थाना सुरसागर को गिरफ्तार किया। जब्त ट्रेवल्स की बस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी और बस की असल नम्बर प्लेट बस के अन्दर छिपाई हुई मिली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब...
Gold And Silver : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कतर की मध्यस्थता रंग लाई: दोहा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत बढ़ी आगे, जल्द होगी अगली बैठक
मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह
राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
डेटा एनालिटिक्स से खुला फर्जी जीएसटी पंजीकरण का खेल, 32 पंजीकरण मिले अवैध
सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?