रेलवे ट्रैक पर विस्फोट : दूर तक सुनाई दी आवाज, सीमेंट के 2 स्लीपर टूटे

पटरी के बीच बना 2 फीट गहर गड्ढा

रेलवे ट्रैक पर विस्फोट : दूर तक सुनाई दी आवाज, सीमेंट के 2 स्लीपर टूटे
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के निकट मंगलवार रात करीब 9:45 बजे जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट से पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर पूरी तरह टूटे।

अनूपगढ़। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के निकट मंगलवार रात करीब 9:45 बजे जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट से पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर पूरी तरह टूट गए, वहीं रेलवे ट्रैक के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसके अलावा पटरी के लॉक भी टूट गए। धमाके की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

आधा घण्टे पहले ट्रैक से गुजरी पैसेंजर ट्रेन :

श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया कि धमाके से करीब आधा घण्टे पहले इसी ट्रैक से पैसेन्जर ट्रेन गुजरी थी। विस्फोट की तीव्रता और इसके पीछे साजिश के पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। सुरक्षा कारणों से इस रूट पर बुधवार सुबह 9 बजे तक ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया। जांच एजेंसियां धमाके के पीछे किसका हाथ है और इसके क्या कारण रहे, पता लगाने में जुटी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत
90-ए के बाद मनमर्जी से नहीं बदल सकेंगे जमीन का उपयोग, यूडीएच ने जारी किए नए निर्देश
जयपुर डिस्कॉम की तैयारी, सब डिविजन स्तर पर 6 से 11 तक स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष
दिवाली पर यूपी में बड़ी तबाही की तैयारी, खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने भेजा धमकी भरा ई-मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का बाजार तैयार, आसमान में बिखरेंगी खुशियां
ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें! भारतीय मूल के सांसद ने उठाई महाभियोग की मांग, राष्ट्रपति ने दी डेमोक्रेटिक पार्टी को नष्ट करने की चेतावनी