अस्पताल से उठकर फतहसागर पहुंचा युवक, झील में छलांग लगाकर दी जान

बोट ऑपरेटर की बचाने की कोशिश रही नाकाम

अस्पताल से उठकर फतहसागर पहुंचा युवक, झील में छलांग लगाकर दी जान
शहर की फतहसागर झील पर शुक्रवार को एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। एक युवक ने अस्पताल से इलाज के तुरंत बाद फतहसागर पहुंचकर झील में छलांग लगा दी। मृतक की शिनाख्त किशनपोल निवासी सिराज उर्फ बोबी पुत्र जावेद के रूप में हुई।

उदयपुर। शहर की फतहसागर झील पर शुक्रवार को एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक युवक ने अस्पताल से इलाज के तुरंत बाद फतहसागर पहुंचकर झील में छलांग लगा दी। मृतक की शिनाख्त किशनपोल निवासी सिराज उर्फ बोबी (22) पुत्र जावेद के रूप में हुई है। उसके हाथ में कैनुला (ड्रिप चढ़ाने वाली सूई) लगी हुई थी जिससे यह प्रतीत होता है कि वह अस्पताल से सीधे मौत के मुहाने तक पहुंच गया। सिविल डिफेंस की टीम ने महज 15 मिनट में शव को पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मोतीमगरी के सामने स्थित उज्जैन बोटिंग प्वाइंट पर सिराज पहुंचा। वहां बोटिंग का टिकट लिया और बोट की तरफ बढ़ा।

नियमानुसार बोट पर सवार होने से पहले यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाई जाती है। सिराज ने भी लाइफ जैकेट पहनी, लेकिन बोट में बैठने से ठीक पहले जैकेट उतार दी और सीधे गहरे पानी में छलांग लगा दी। वह जिस बोट में बैठने वाला था, उसे ऑपरेटर दिल बहादुर चलाकर ले जाने वाला था। दिल बहादुर ने उसे बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। दिल बहादुर ने बताया कि वह पास ही बैठकर खाना खा रहा था, तभी अचानक किसी टूरिस्ट के झील में कूदने का पता चला। वह आनन-फानन में दौड़ा और पानी में कूद गया। गहराई में जाकर उसे तलाशने और बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह पानी में काफी नीचे चला गया था, जिससे उसे समय रहते बाहर निकालना मुश्किल हो गया। 

कैनुला से हुई मृतक की पहचान : अंबामाता थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि युवक की जेब से शुरूआत में कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला था। हालांकि, उसके हाथ में लगा कैनुला सबसे बड़ा सुराग था, जिससे यह साफ था कि वह सीधे किसी अस्पताल से आ रहा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 बड़ा सवाल - कहां गायब हो रहा पानी, इतना पानी की 31 लाख की आबादी पले, यहां तो 15 लाख में भी पानी का टोटा बड़ा सवाल - कहां गायब हो रहा पानी, इतना पानी की 31 लाख की आबादी पले, यहां तो 15 लाख में भी पानी का टोटा
प्रति व्यक्ति 345 लीटर प्रतिदिन जल उपलब्धता, जो BIS मानक (135 लीटर) से दोगुने से अधिक और राष्ट्रीय औसत से...
‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें
बेटी बचाओ अभियान का असर, भारत में पुरुष-महिला लिंगानुपात बढ़कर 929 हुआ
ब्रुसेल्स में गूंजा राजस्थान का विकास मॉडल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वैश्विक मंच पर रखीं उपलब्धियां
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें क्या है भाव
सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, क्या है मामला?
मां-बेटी की हत्या का राज खुला, ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए देवर-देवरानी ने रची साजिश