कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी

चालक को गिरफ्तार कर लिया 

कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी

गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर ट्रक जब्त। ट्रक से पंजाब व राजस्थान निर्मित शराब के 1203 कार्टन बरामद। शराब सोयाबीन के कट्टों की आड़ में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी।

उदयपुर। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर ट्रक जब्त किया है। ट्रक में पंजाब और राजस्थान निर्मित शराब के कुल 1203 कार्टन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह शराब तस्करी के जरिए गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि डाकन कोटड़ा क्षेत्र की ओर से एक कंटेनर ट्रक अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर काया हाइवे के रास्ते गुजरात की ओर जाने वाला है। पुलिस ने काया पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक कंटेनर ट्रक वहां आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर चालक से पूछताछ शुरू की। चालक ने अपना नाम गोपाल सिंह पुत्र छोगसिंह निवासी धोरा राजवा ब्यावर बताया। ट्रक की गहन तलाशी ली गई।  ट्रक में सोयाबीन के कट्टों की आड़ में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 1203 कार्टन छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया और कंटेनर ट्रक सहित पूरी शराब की खेप जब्त कर ली।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत