फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

मुंबई के यारी रोड से राजस्थान पुलिस की कार्रवाई

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उदयपुर पुलिस ने लुकआउट नोटिस के बाद कार्रवाई की। आरोप है कि बायोपिक के नाम पर बड़ी रकम की ठगी की गई।

उदयपुर। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यारी रोड, मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भट्ट को उनकी साली के घर से पकड़ा। अब उन्हें उदयपुर लाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा।

लुकआउट नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

लगभग सात दिन पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के समक्ष पेश होने के नोटिस दिए गए थे। इसके साथ ही इन सभी पर विदेश यात्रा पर रोक भी लगा दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

Read More एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भजनलाल शर्मा ने कहा- बढ़ाया प्रदेश का गौरव

करीब 20 दिन पहले उदयपुर के भूपालपुरा थाने में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी सहित कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने उदयपुर के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया को 200 करोड़ रुपये की कमाई का झांसा देकर ठगा।

Read More राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया

डॉक्टर की पत्नी पर बननी थी बायोपिक

Read More जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी

डॉ. मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए उदयपुर के दिनेश कटारिया से संपर्क किया। 25 अप्रैल 2024 को कटारिया उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो लेकर पहुंचे।वहाँ कटारिया ने उनका परिचय निर्देशक विक्रम भट्ट से कराया।चर्चा के दौरान भट्ट ने दावा किया कि फिल्म निर्माण से जुड़ा पूरा कार्य वे स्वयं देखेंगे और डॉक्टर को केवल पैसे भेजने होंगे।भट्ट ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी फिल्म निर्माण में उनकी सहयोगी हैं, तथा वीएसबी एलएलपी नाम से फर्म भी पंजीकृत है, जिसे उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट चलाती हैं।

किन-किन पर केस दर्ज?

डॉ. अजय मुर्डिया की रिपोर्ट पर निम्न आरोपी नामजद किए गए—
विक्रम भट्ट
श्वेतांबरी भट्ट
बेटी कृष्णा (अंधेरी पश्चिम, मुंबई)
दिनेश कटारिया (सहेली नगर, उदयपुर)
महबूब अंसारी (निर्माता, ठाणे निवासी)
मुदित बुट्टन (दिल्ली निवासी)
गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव (डीएससी अध्यक्ष)
अशोक दुबे (महासचिव, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज, मुंबई

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान